scriptभाजपा के इस हिन्दूवादी विधायक ने बेगुसराय से चुनाव लड़ रहे कन्हैया को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान | BJP MLA Sangeet says election in begusarai is between patriot and anti | Patrika News
मेरठ

भाजपा के इस हिन्दूवादी विधायक ने बेगुसराय से चुनाव लड़ रहे कन्हैया को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

देश का चुनाव हिन्दुत्ववादी, देशभक्ति और देश विरोधी व टुकडे़-टुकडे़ गैंग के बीच है
संगीत सोम ने कहा कि गिरिराज जैसे लोग राष्ट्रवाद और हिंदुत्व की बात करते हैं
सोम ने कन्हैया कुमार राष्ट्र विरोधी और हिंदुत्व विरोधी करार दिया

 
 

मेरठApr 27, 2019 / 04:53 pm

Iftekhar

Sabgeet som

भाजपा के इस हिन्दूवादी विधायक ने बेगुसराय से चुनाव लड़ रहे केन्हैया को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

मेरठ. सरधना विधानसभा से भाजपा के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम ने अपना एक वीडियो जारी कर हिंदुत्व के नाम पर पोलराइजेशन का संदेस जारी किया है। भाजपा के फायरब्रांड विधायक के वायरल हो रहे इस वीडियो में उन्होंने बिहार की बेगूसराय सीट का जिक्र किया है, जिसमें उन्होंने क कन्हैया कुमार का जिक्र करते हुए उनकी जमकर धज्जियां उड़ाई है।

संगीत सोम ने हिंदुत्व और राष्ट्रवाद के नाम पर बेगूसराय सीट से भाजपा प्रत्याशी गिरिराज को वोट करने की अपील की है। गिरिराज के पक्ष में वोट डालने के लिए संगीत सोम ने अपना एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने बेगूसराय सीट के भाजपा प्रत्याशी गिरिराज को राष्ट्रवाद और हिंदुत्व का प्रहरी बताया है। उन्होंने कहा कि गिरिराज जैसे लोग राष्ट्रवाद और हिंदुत्व की बात करते हैं, लेकिन वहीं उसी सीट से देश विरोधी बयानबाजी करने वाले कन्हैया कुमार भी चुनावी मैदान में खड़े हैं। संगीत सोम ने कन्हैया कुमार को राष्ट्र विरोधी और हिंदुत्व विरोधी करार दिया है ।

यह भी पढ़ेंः गठबंधन ने उड़ाई नींद, भाजपा के दिग्गज प्रत्याशी बोले इनकी एकजुता के आगे जीतना है मुश्किल

साथ ही बेगूसराय के लोगों से अपील की है कि वह भाजपा के पक्ष में वोट करके गिरिराज को सांसद बनाएं। जिसके बाद वह खुद बेगूसराय के लोगों को धन्यवाद देने के लिए मेरठ से चलकर वहां पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि देश का चुनाव आज हिन्दुत्ववादी, देशभक्ति और देश विरोधी और टुकडे़-टुकडे़ गैंग के लोगों के बीच है। यह देश की जनता को चुनना है कि वो किसको चुनना पसंद करती है। उन्होंने एक बार फिर से बेगूसराय की जनता से गिरीराज किशोर को चुनाव जिताने की अपील की है।

Home / Meerut / भाजपा के इस हिन्दूवादी विधायक ने बेगुसराय से चुनाव लड़ रहे कन्हैया को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो