
UP Assembly Elections 2022 : फर्जी वोड डालने को लेकर सामने आए भाजपा सपा समर्थक,दोनों पक्षों में झड़प फोर्स तैनात
UP Assembly Elections 2022 मेरठ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान जारी है। इसी बीच मेरठ के किठौर विधानसभा क्षेत्र के गांव भड़ौली में फर्जी वोट डालने को लेकर भाजपा और सपा समर्थक आमने—सामने आ गए। इस दौरान दोनों ओर से झड़प हुई। आधा घंटे तक दोनों ओर से नोकझोंक होती रही। इसकी जानकारी आलाधिकारियों को लगी तो भारी पुलिस बल के साथ वे भी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। वहीं किठौर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे सपा प्रत्याशी और पूर्व विधायक शाहिद मंजूर के मुख्य चुनाव एजेंट भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है कि उनके मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा है। मतदाताओं को बूथ से बाहर भगाया जा रहा है।
उन्होंने इसकी शिकायत आयोग से दर्ज कराने की बात कही है। वहीं दूसरी ओर सरधना विधानसभा क्षेत्र में भी मतदान को लेकर गड़बड़ी की शिकायत गठबंधन प्रत्याशी अतुल प्रधान ने की है। आरोप है कि सरधना विधानसभा क्षेत्र के गांव लावड में पुलिस अधिकारियोंं द्वारा सैनी समाज की महिलाओं के घर पहुँचकर बदसलूकी की गईं और भाजपा के लिये मत डालने का दबाब बनाया जा रहा है। गठबंधन प्रत्याशी अतुल प्रधान का कहना है कि ऐसे लोगो के होते चुनाव निपष्क्ष होना असंभव है। उन्होंने उन्होंने डीएम व मेरठ पुलिस से की निष्पक्ष कार्यवाही की मांग की है।
मतदान केंद्रोंं पर हंगामे की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी मेरठ के बालाजी ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी व अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी गण उपस्थित रहे। अधिकारियों ने हंगामा करने वालों और बूथ पर गड़बड़ी करने वालों केा सख्त चेतावनी दी।
Updated on:
10 Feb 2022 12:35 pm
Published on:
10 Feb 2022 12:21 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
