14 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Assembly Elections 2022 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खोला राज,’इसलिए मैने कहा था गर्मी शांत कर दूंगा’

UP Assembly Elections 2022 आज मेरठ सहित पश्चिमी उप्र के चार जिलों के चुनावी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा राज खोला। उन्होंनें बताया कि आखिर क्यों उन्होंने सपा के अखिलेश और रालोद के चौधरी की गर्मी शांत करने की बात कही। बिजनौर,देवबंद,मुजफ्फरनगर होते हुए पहुंचे सीएम ने यहां से कई समीकरण साधे।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Feb 07, 2022

UP Assembly Elections 2022 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खोला राज,'इसलिए मैने कहा था गर्मी शांत कर दूंगा'

UP Assembly Elections 2022 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खोला राज,'इसलिए मैने कहा था गर्मी शांत कर दूंगा'

UP Assembly Elections 2022 पहले चरण के मतदान से पहले आज एक बार फिर पश्चिमी उप्र के दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निकले। सबसे पहले वेे बिजनौर गए उसके बाद देवबंद फिर मेरठ के मलियाना पहुंचकर दलित बस्ती में जनसभा कर कई चुनावी समीकरण साध गए। बता दे कि पहले चरण के चुनाव से पहले सीएम योगी ने पूरे पश्चिमी उप्र को पूरी तरह से मथ दिया है। आज योगी ने चार जिलों में चुनावी जनसभा कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया। मेरठ दक्षिण विधानसभा सीट के मलियाना में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने अपनी सधी भाषण शैली में पूर्व की सरकार को निशाने पर रखा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इतने समय से दो युवकों की जोड़ी कहां चली गई थी। इन लोगों ने यहां के विकास को बाधित किया। जो लोग साढ़े चार साल अपने बिलों में घुसे रहे,चुनाव में अपने बिलों से बाहर निकले हैं। इसीलिए मैंने कहा था कि गर्मी शांत कर दूंगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे इस बयान का दूसरा मतलब निकाला जा रहा है। इसकी परवाह नहीं है। वो कुछ भी कह और कर सकते हैं। अपने भाषण में मुख्यमंत्री ने दलितों के मन को भी छूने का प्रयास किया। बता दे कि इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किठौर,सिवालखास,हस्तिनापुर और कैंट विधानसभा के भाजपा प्रत्यािशयेां के पक्ष में चुनाव प्रचार कर चुके हैं। सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में प्रदेश में विकास हुआ है। जो विकास भाजपा ने किया वो विपक्षियों से बर्दाश्त नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह बड़े किसान नेता थे। वे हमेशा किसान हितों की बात करते थे।

यह भी पढ़े : Liquor shops closed : दो दिन बंद रहेगी शराब की दुकान,इन तारीखों के लिए शौकीन घर में रख लें स्टाक

उन्होंने कहा कि रमाला चीनी मिल का विस्तारीकरण सपा और बसपा सरकार में नहीं हुआ। जबकि भाजपा ने आते ही इसका विस्तार ही नहीं आधुनिकीकरण भी किया। पिछले पांच साल पहले बेटियां और माताएं सुरक्षित नहीं थी। पश्चिमी उप्र में दंगे हुआ करते थे। पूर्व की सरकारों की तुष्टीकरण के कारण ही कैराना में पलायन हुआ। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वे पहले सांसद थे जिन्होंने 2013 में सपा को घेरने के लिए आवाज उठाई थी। मुजफ्फरनगर दंगे में शहीद हुए सचिन और गौरव को कौन भूल सकता है। जिन्होंने अपनी बहन की रक्षा के लिए अपनी जान दे दी। दोनों युवकों की निर्मम हत्या कर दी गइ। उसके बाद भी इन्हें जाट नहीं याद आए। आज ये जाट—जाट कर रहे हैं। इनके राज में दलितों पर और अन्य बिरादरी पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जाते थे।

यह भी पढ़े : UP Assembly Elections 2022 : भाजपा स्टार प्रचारक बबीता फोगाट पर गठबंधन कार्यकर्ताओं का कातिलाना हमला,ताबड़तोड़ दबिश

किसानों पर गोलियां चलवाई जाती थी। तब ये जोड़ी कहां थी। आज दलित भी याद आ रहे हैं और जाट भी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि दलितों के लिए जितना काम प्रदेश में भाजपा सरकार ने किया उतना आज तक किसी ने नहीं किया। बसपा सरकार में और उसके बाद सपा सरकार में दलित हाशिए पर था। लेकिन भाजपा सरकार ने दलितों को उनका हक दिलवाया। । दो युवकों की जोड़ी कहां चली गई थी। इन लोगों ने यहां के विकास को बाधित किया। जो लोग साढ़े चार साल अपने बिलों में घुसे रहे,चुनाव में अपने बिलों से बाहर निकले हैं। इसीलिए मैंने कहा था कि गर्मी शांत कर दूंगा।