scriptToday Gold Rate : करवाचौथ पर सोना—चांदी की कीमत का ये है हाल, त्योहारी सीजन में बढ़ी कीमती धातुओं की डिमांड | Gold and Silver Price on Karva Chauth | Patrika News
मेरठ

Today Gold Rate : करवाचौथ पर सोना—चांदी की कीमत का ये है हाल, त्योहारी सीजन में बढ़ी कीमती धातुओं की डिमांड

Gold Rate Gold Price Today in Meerut : आज करवाचौथ पर सोना—चांदी के दामों में किसी प्रकार का कोई परिवर्तन नहीं हुआ। आज लगातार तीसरे दिन दोनों धातुओं के दाम स्थिर हैं। बता दे कि धनतेरस और दीपावली के चलते दोनों कीमती धातुओं की डिमांड तेजी से बढ़ी है। बताया जाता है कि खपत के अनुरूप डिमांड भी अब पूरी हो रही है। आज दोनों ही कीमती धातुओं के दाम में किसी प्रकार का कोई अंतर नहीं आया। सोना और चांदी अपने शनिवार के पुराने दाम ही आज स्थित हैं।

मेरठOct 24, 2021 / 10:17 am

lokesh verma

g7.jpg
मेरठ. Gold Rate Gold Price Today in Meerut : आज मेरठ में सोने की कीमत 48530 रुपये प्रति दस ग्राम रही और चांदी की कीमतें 66550 रुपये प्रति किग्रा पर स्थिर हैं। इससे पहले 21 अक्टूबर को दोनों धातुओं के दामों में जोरदार इजाफा हुआ था। 21 अक्टूबर को सोने के दाम 220 रुपये प्रति दस ग्राम अधिक हुए थे जबकि चांदी भी 1180 रुपये प्रति किग्रा बढ़ गई थी।
दीपावली और धनतेरस के मौके पर त्योहारी मांग बढ़ने के बावजूद भी मेरठ सर्राफा बाजार में आज शुक्रवार को सोने की कीमत कोई इजाफा नहीं हुआ। मेरठ सर्राफ एसोसिएशन ने इसकी जानकारी दी। इससे पहले शनिवार को सोना 48530 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी की कीमत में भी कोई तेजी नहीं देखी गई। चांदी आज 66550 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पहले शनिवार को चांदी 66550 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। दीपावली से पहले धनतेरस के मौके पर सोने और चांदी सहित अन्य बहुमूल्य वस्तुओं की खरीद को शुभ माना जाता है।
यह भी पढ़े : आज फिर बढ़े पेट्रोल के दाम,डीजल भी शतक लगाने को तैयार

सोने की कीमतों में स्थिरता
मेरठ सराफ एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने बताया कि आर्थिक प्रभावों को लेकर चिंताओं के बढ़ने से सोने की कीमतों में स्थिरता नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि बाजार में बहुत अधिक डर है क्योंकि अमेरिका बहुमूल्य धातुओं की लिवाली बढ़ गई है।
गोल्ड डिलिवरी में तेजी
MCX पर गोल्ड डिलिवरी में भी इस समय तेजी देखी जा रही है। गुरुवार शाम के पांच बजे डिलिवरी वाला सोना 70 रुपये की तेजी के साथ 50670 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। जनवरी 2022 डिलिवरी वाला सोना इस समय 100 रुपये की तेजी के साथ 50773 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड डिलिवरी में इस समय तेजी देखी जा रही है। इन्वेस्टिंग डॉट कॉम की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 20 दिसंबर को डिलिवरी वाला इस समय 3.30 डॉलर की तेजी के साथ 1876.50 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

Home / Meerut / Today Gold Rate : करवाचौथ पर सोना—चांदी की कीमत का ये है हाल, त्योहारी सीजन में बढ़ी कीमती धातुओं की डिमांड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो