15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Rate: सोने की बढ़ती कीमत से घटी सोना खरीदारों की संख्या, अप्रैल-जून में घटे खरीदार

Gold Rate; Gold Price : सोने के बढ़ी कीमतों का असर बाजार पर पड़ा है। सोने की बढ़ती कीमतों के कारण सोना खरीद में गिरावट आई है। एशिया की सबसे बड़ी सोना मंडी मेरठ में भी सोने के खरीदार घटे हैं।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Aug 02, 2023

Gold Rate: सोने की बढ़ती कीमत से घटी सोना खरीदारों की संख्या, अप्रैल-जून घटे खरीदार

सोने की बढ़ती कीमत से घटी सोना खरीदारों की संख्या

Gold Rate; Gold Price: सोने की बढ़ती कीमतों के कारण इसकी मांग में तेजी से गिरावट आ रही है। जून तिमाही में सोने की डिमांड़ में 7 प्रतिशत की कमी आई है। सोना कारोबारी आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि मेरठ में सोना खरीदने वालों की संख्या में 30 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि पिछले साल की तुलना में 2023 की दूसरी तिमाही में सोने का आयात 209 टन पर आ गया है। 2023 की पहली छमाही में सोने की मांग का अनुमान 271 टन है। 2023 में सोने की पूरी साल की मांग 650-750 टन के बीच होने का अनुमान है।

सराफा बाजार में सोने की मांग में तेजी से गिरावट आई है। अप्रैल-जून तिमाही में सोने के रिकॉर्ड उच्च घरेलू बाजार कीमतों में बढ़ोत्तरी के कारण सोने की मांग 7 प्रतिशत घटकर 158.1 टन रह गई है। बता दें कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोना खरीदने वाला देश है। भारत के कई शहरों में सोने का कारोबार करोडों से अरबो में होता है। उन्होंने बताया कि वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट के अनुसार अगर इसी तरह से सोने के दाम बढ़ते रहे तो इसकी मांग में और अधिक गिरावट दर्ज की जाएगी।

उन्होंने बताया कि वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल की तुलना में 2023 की दूसरी तिमाही में सोने का आयात 16 से 209 टन पर पहुंच गया है। आशुतोष के मुताबिक, दूसरी तिमाही में सोने की मांग में 7 प्रतिशत की गिरावट मौजूदा कीमतों में रिकॉर्ड बढोतरी के कारण हुई है। ऊंची कीमतों के चलते सोना खरीदने की क्षमता और उपभोक्ता की जेब पर इसका जोरदार प्रभाव पड़ा है।

उन्होंने कहा कि पीली धातु की कीमतों में बहुत कम समय में 64,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। देश में समग्र कर अनुपालन के कारण सोने की मांग में कुछ कमी दर्ज की गई है। WGC की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल दूसरी तिमाही में देश की सोने की मांग 170.7 टन के मुकाबले सात प्रतिशत घटकर 158.1 टन ही रह गई है।

यह भी पढ़ें : UP weather News: 24 घंटे में तूफानी हवाओं के साथ घनघोर बारिश के आसार, जानिए मौसम का हाल

Gld Price के संदर्भ में, भारत की दूसरी तिमाही में सोने की डिमांड 4 प्रतिशत बढ़कर 82,530 करोड़ रुपए हो गई। जो पिछले साल में इसी अवधि में 79,270 करोड़ रुपए रही थी। कुल सोने की मांग में दूसरी तिमाही में सोने के जेवरों की मांग 8 प्रतिशत से घटकर 128.6 टन पर पहुंच गई है। जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 140.3 टन रही थी।