scriptवेस्ट में हनीट्रैप का शिकार हो रही खाकी | Khaki hunting for honeytrap in the West | Patrika News
मेरठ

वेस्ट में हनीट्रैप का शिकार हो रही खाकी

एक महीने में साइबर सेल में लगभग 18 शिकायतेंअश्लील विडियो बनाकर कर रहे गिरोह के सदस्य वसूलीवाटसएप और फेसबुक के माध्यम से फंसा रहे पुलिसकर्मियों को

मेरठApr 12, 2021 / 07:29 pm

shivmani tyagi

UP Police

UP Police

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ. meerut news किसी अनजान नंबर से वाटसएप कालिंग या फेसबुक पर किसी खूबसूरत महिला की फेड रिक्वेस्ट बिना सोचे समझे स्वीकार कर आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। मेरठ में सोशल मीडिया पर सक्रिय ये खूबसूरत हसीनाएं अपने जाल में मेरठ की खाकी को फंसा रही हैं। ये जालसाज महिलाएं पहले अपन फेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करवाती हैं उसके बाद अपने हनीट्रैप के जाल में फंसाकर रुपये ऐठने का काम करती हैं। इस तरह का गिरोह सिर्फ मेरठ ही नहीं बल्कि पश्चिमी उ के एनसीआर जिलों गाजियाबाद और नोएडा में भी सक्रिय है। यह गिरोह अधिकांश पुलिसकर्मियों को अपना शिकार बनाता है। मेरठ साइबर सेल में 18 शिकायतें एक महीने के भीतर दर्ज की जा चुकी हैं। हनी ट्रैप में फंसाकर गिरोह के सदस्य अश्लील वीडियो बनाकर वसूली कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें

Panchayat chunav अफसरों का डरा मास्क का डर, फर्जी वाेटिंग रोकने काे बनाया प्लान

बताया गया है कि फेसबुक की डीपी पर सुंदर युवतियों की फोटो लगाकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जाती है। इसके बाद ही फेसबुक मैसेंजर पर संदेश भेजे जाते हैं। फिर पुलिसकर्मियों को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉलिंग के लिए कहा जाता है।
इसके बाद उनको फंसाया जाता है। युवा पुलिसकर्मियों के फोटो-अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी दी जाती है। इसके बाद अवैध वसूली की जाती है। कुछ पीड़ितों की अश्लील वीडियो उनके परिचितों के ग्रुप पर भी भेजी हैं और ब्लैकमेल कर लाखों रुपये की वसूली की गई है।
कई पुलिसकर्मियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर हनीट्रैप में फंसाया गया है। इसकी शिकायतें साइबर सेल में आई हैं। कुछ ने तो शिकायत तक नहीं की। एक थाने का सिपाही और दरोगा भी हनीट्रैप के शिकार हुए हैं। बताया कि इन दोनों से अब पैसे की मांग की जा रही है। वहीं, दो रिटायर्ड फौजी ने भी साइबर सेल में शिकायत की है।

Home / Meerut / वेस्ट में हनीट्रैप का शिकार हो रही खाकी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो