scriptUP Weather Updates 40 की रफ्तार से आई आंधी फिर भारी बारिश का अलर्ट | Mansoon 2021: Heavy rain alert with strong winds | Patrika News
मेरठ

UP Weather Updates 40 की रफ्तार से आई आंधी फिर भारी बारिश का अलर्ट

Weather forecast
वेस्ट यूपी के कई जिलों में तेज आंधी और बारिश की उम्मीदमौसम में बदलाव से वेस्ट यूपी में फिर पारा हुआ धड़ाम

मेरठJun 24, 2021 / 08:16 pm

shivmani tyagi

mausam_alert.jpg

mausam

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. ( meerut news ) पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम अचानक से बदल गया है। 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएँ चल रही हैं। तेज आंधी के साथ कई जिलों में बरसात हुई है। अब एक बार फिर से मौसम विभाग ने मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। भारी बरसात ( heavy rain ) की उम्मीद जताई गई है इससे वेस्ट यूपी के लोगों को एक बार फिर गर्मी से राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें

UP Weather Updates : झमाझम बारिश ने उमस भरी गर्मी से दिलाई राहत, जानें- अगले 48 घंटे कैसा रहेगा मौसम

( weather news ) वेस्ट के कुछ जिलों में सुबह दिन निकलते ही बरसात हुई। मेरठ और आस-पास के इलाकों में दोपहर के समय बरसात हुई। शाम काे एक बार फिर से मौसम में बदलाव आ गया। इसे प्री-मानसून मौसम कहा जा रहा है। शाम तक हवाओं की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रतिघंटा हो गई। इतनी तेज हवाओं से कई जगह पेड़ भू टूट गए। धूल भरी तेज आंधी के बाद बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। इससे पहले मंगलवार और बुधवार को चिलचिलाती धूप के बीच पारा फिर से 40 डिग्री के पास पहुंच गया था। गर्मी का हाल यह था कि दिन निकलते ही सूरज की तपिश आग बरसा रही थी।
यह भी पढ़ें

इस हफ्ते नहीं होगी बारिश, बढ़ेगा तापमान : मौसम विभाग

मौसम विभाग ( weather department ) का मानना है कि पश्चिमी यूपी में तेजी से बढ़ रहे मानसून ( Monsoon 2021 ) की रफ्तार धीमी हो गई है। मानसून की चाल धीमा होने से मेरठ सहित आसपास के जिलों में बारिश कमजोर हो सकती है। पिछले कई दिनों से तेज तापमान और उमस ने लोगों को बेहाल किया हुआ था। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एन सुभाष ने बताया कि मानसून की गति धीमी होने से अभी उसके इस इलाके में पहुंचने में वक्त लगेगा।

Home / Meerut / UP Weather Updates 40 की रफ्तार से आई आंधी फिर भारी बारिश का अलर्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो