मेरठ

Lockdown के दौरान मेरठ में इन दुकानों और मंडियों का समय निर्धारित, नहीं मानने पर होगी कड़ी कार्रवाई

Highlights डीएम ने व्यापारियों के साथ की बैठक कहा लॉक डाउन में व्यापारियों से मांगा सहयोग कालाबाजारी-जमाखोरी पर एफआइआर दर्ज
2 min read
• •
Mar 24, 2020
meerut

मेरठ। डीएम अनिल ढींगरा ने बचत भवन में विभिन्न व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी और जमाखोरी करने पर एफआईआर दर्ज होगी। व्यापारी वर्ग लॉक डाउन में सहयोग करें तथा प्रशासन उनके साथ है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी तथा उसकी सप्लाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि लॉक डाउन में पेट्रोल पंप खुले रहेंगे तथा आवश्यक वस्तुओं जैसे राशन, केमिस्ट, दूध, फल सब्जियों आदि के लिए समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने दवा व्यापार संघ के प्रतिनिधियों से कहा कि वह 24 मार्च को मुख्यमंत्री की होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में एसोसिएशन के अध्यक्ष व मंत्री प्रतिभाग करें।

यह समय निर्धारित किया गया

डीएम अनिल ढींगरा ने स्पष्ट किया है कि लॉक डाउन का कड़ाई से पालन किया जाएगा। सब्जी मंडी व फल मंडी सुबह 4 से 11 बजे तक, राशन मंडी व दुकानें सुबह 8 से 12 बजे तक, दूा की सप्लाई व दुकानें सुबह 6 से 10 बजे तक और शाम 6 से 9 बजे तक खुली रहेंगी। पेट्रोल पंप, गैस, डीजल व दवा सेवाएं निर्बाध रहेंगी। डीएम ने कहा कि पैनिक होने की ज़रूरत नही। यह कोरोना से सुरक्षा को लेकर कदम उठाया गया है।

जनपद में धारा 144 लगी है

एडीएम सिटी अजय तिवारी ने कहा कि इस समय जनपद में धारा 144 लागू है। 5 या 5 से अधिक व्यक्ति अगर एक जगह एकत्र होते हैं तो उन पर कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने कहा कि लॉक डाउन के समय सभी आमजन अपना सहयोग दें तथा लॉक डाउन का महत्व समझें। उन्होंने कहा कि यह लॉक डाउन उनके स्वास्थ्य व दीर्घ जीवन के लिए किया गया है। इसमें सहयोग करें इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट एसके सिंह, उपनिदेशक मंडी पुष्पेंद्र कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त बृजपाल सिंह ,श्रद्धा चांडिल्याण, जिला पूर्ति अधिकारी सहित अन्य अधिकारी व विभिन्न व्यापार संघ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Published on:
24 Mar 2020 09:16 am