जनपद के पहले ओडीएफ ब्लाक सीखड़ में इन महिला ग्राम प्रधान ने गाँवों को खुले में शौच मुक्त बनाने ,दहेज़ प्रथा के उन्मूलन ,बाल विवाह पर रोक आदि सामजिक कार्यो को बढ़ावा देने के लिए काम किया ।इस लिए इन्हें पुरस्कार के लिए चुना गया है। आज पुरस्कार पाने वाले महिला ग्राम प्रधान में दुगरहा की प्रधान सुशीला देवी,जगदीसपुर की प्रधान मनाऊ देवी,भैसा ग्राम प्रधान शकुंतला देवी ,मलोधपुर की ग्राम प्रधान सविता देवी,महावलपुर की ग्राम प्रधान रंजना देवी,बजहा की ग्राम प्रधान शिला देवी,रामचंदरपुर की महिला ग्राम प्रधान प्रतिमा देवी ,जलालपुर की ग्राम प्रधान मीरा देवी और कठेरवा ग्राम प्रधान सपना सिंह को मुख्यमंन्त्री ने पुरस्कार से सम्मानित किया है । इस सभी के सम्मानित होने से जनपद में खुसी की लहर है