22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोविड-19: बंगाल में संक्रमण का सर्वाधिक आंकड़ा 1000 के करीब

अनलॉक-2 के आठवें दिन बुधवार को महामारी कोरोना ने संक्रमण के ग्राफ को काफी ऊपर कर दिया है। 1 दिन में 986 लोग संक्रमण के शिकार हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Prabhat Kumar Gupta

•

Updated: 8 Jul 2020, 10:22 PM IST

कोविड-19: बंगाल में संक्रमण का सर्वाधिक आंकड़ा 1000 के करीब

कोविड-19: बंगाल में संक्रमण का सर्वाधिक आंकड़ा 1000 के करीब

कोलकाता.
अनलॉक-2 के आठवें दिन बुधवार को महामारी कोरोना ने संक्रमण के ग्राफ को काफी ऊपर कर दिया है। 1 दिन में 986 लोग संक्रमण के शिकार हुए हैं। इससे राज्य में महामारी की चपेट में कुल 24823 लोग आए हैं। वहीं इस दौरान 23 लोगों की महामारी से मौत हुई है। इससे राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 827 हो गई। मरने वालों में कोलकाता और उत्तर 24 परगना जिले के 6-6, हावड़ा के 5, मालदह के 2 और दक्षिण 24 परगना, हुगली, पूर्व मिदनापुर व जलपाईगुड़ी के 1-1 मरीज शामिल हैं। हालांकि मौत के आंकड़े के मुकाबले स्वस्थ होने का आंकड़ा अधिक है। 1 जुलाई से शुरू हुए अनलॉक-2 के प्रथम दिन से ही पश्चिम बंगाल में महामारी का संक्रमण आसमान छू रहा है। यही कारण है कि आम लोगों में इसे लेकर आतंक बढ़ रहा है।

राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार संक्रमण के बढ़ते ग्राफ ने स्वास्थ्य विभाग को चिंता में डाल दिया है। हालांकि राज्य में कोरोना से स्वस्थ होने की संख्या स्वास्थ्य विभाग को थोड़ी राहत जरूर दे रही है। एक दिन में कुल 501 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। राज्य में अब तक कुल 16, 291 लोग स्वस्थ हुए हैं। राज्य में स्वस्थ होने की दर बढ़कर 65.62 फीसदी हो गई है। मंगलवार को यह आंकड़ा 66.24 फीसदी थी।

राज्य में एक्टिव केस के कुल मरीजों की संख्या 7705 है। केवल 1 दिन में 462 लोग एक्टिव मरीज के सूची में शामिल हुए। महामारी के बढ़ते संक्रमण के इस दौर में पश्चिम बंगाल के 3 जिलों कलिम्पोंग,दक्षिण दिनाजपुर और झाड़ग्राम में पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया।
सैंपल टेस्ट का आंकड़ा छह लाख के करीब:
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में अब तक 5,72,523 लोगों के सैंपल टेस्ट हो चुके हैं। केवल बुधवार को 10,386 लोगों के नमूने संग्रह किए गए।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल

ट्रेंडिंग