script99 वर्षीय प्रिंस फिलिप की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती | 99-year-old Prince Philip's health deteriorated, hospitalized | Patrika News
विविध भारत

99 वर्षीय प्रिंस फिलिप की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Highlights

लंदन के किंग एडवर्ड VII अस्पताल में भर्ती किया गया।
उनकी बीमारी कोविड-19 से संबंधित नहीं है।

Feb 17, 2021 / 11:25 pm

Mohit Saxena

Prince  Philip

प्रिंस फिलिप

नई दिल्ली। बकिंघम पैलेस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार महारानी एलिजाबेथ के 99 वर्षीय पति प्रिंस फिलिप को अस्वस्थ महसूस करने के बाद लंदन के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है।

डीजल-पेट्रोल की बढ़ रही कीमतों पर बोले पीएम मोदी, कहा- पहले की सरकारें हैं जिम्मेदार
बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार उन्हें मंगलवार शाम लंदन के किंग एडवर्ड VII अस्पताल में भर्ती किया गया। एक रिपोर्ट के अनुसार प्रिंस ने कार से अस्पताल की यात्रा की। ये आपातकालीन प्रवेश नहीं था। सूत्र के अनुसार उनकी बीमारी कोविड-19 से संबंधित नहीं है।
सूत्र के अनुसार महारानी लंदन स्थित विंसडर कैसल में रहती हैं। बकिंघम पैलेस की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि प्रिंस को अस्पताल में भर्ती, केवल स्वास्थ्य जांच के लिए किया गया है। ये नियमित जांच है, जो प्रिंस के अस्वस्थ्य होने की बात पर लिया हुआ कदम है।
प्रिंस फिलिप ने 2017 में सार्वजनिक जीवन से वापस कदम रखा। अपनी बढ़ती उम्र के कारण, ड्यूक को हाल के वर्षों में कई बार अस्पताल ले जाया गया है। दिसंबर 2019 में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Home / Miscellenous India / 99 वर्षीय प्रिंस फिलिप की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो