25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस दिग्गज एक्टर का संदिग्ध हालत में मौत, लोग कहते थे- अभिनय के बादशाह

दिग्गज एक्टर की संदिग्ध परिस्थित में मौत।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 10 Jan 2019, 2:46 PM IST

actor

इस दिग्गज एक्टर का संदिग्ध हालत में मौत, लोग कहते थे- अभिनय के बादशाह

नई दिल्ली। बड़ी खबर मुंबई से आ रही है। जाने माने अभिनेता और थिएटर शख्सियत महेन्द्र मेवाती की मुंबई में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इस खुलासे से हड़कंप मच गया है। मेवाती ने फिल्मों में तो ज्यादा काम नहीं किया था, लेकिन थिएटर की दुनिया में उनका काफी नाम थी। उनकी मौत से शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

एक्टर की संदिग्ध परिस्थित में मौत

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात को तबीयत खराब होने पर महेन्द्र ने हल्का भोजन किया और फिर सो गए। सुबह जब नाटक की रिहर्सल के लिए कलाकार पहुंचे तो महेंद्र मेवाती के मुंह से खून निकला था। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटना की सूचना उनके परिजन को दी। लेकिन, अब तक यह खुलासा नहीं हो सका है कि उनकी मौत आखिर कैसे हुई।

भाग मिल्खा भाग में भी किया था काम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महेंद्र मेवाती अविवाहित थे और मुंबई भी कुछ दिन पहले ही गए थे। मेवाती ने 'भाग मिल्खा भाग' में दिव्या दत्ता के पति का किरदार निभा चुके हैं। इस रोल के लिए उन्हें खूब सराहा गया था।इसके अलावा उन्होंने तेवर और चिंटू जी फिल्म में भी काम किया था। मूलरूप से मध्य प्रदेश के सागर के रहनेवाले मेवाती का जन्म 1970 हुआ था। पेशे से अभिनेता महेंद्र मेवाती ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से अभिनय की बारीकियां सीखी थीं। अभिनय में मंझे महेंद्र मेवाती नाटकों का निर्देशन भी करते थे। उनके निधन से फिल्म दुनिया और नाटक की दुनिया को काफी नुकसान हुआ है।