28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दोनों विश्वयुद्ध में जिस कंपनी के हथियार से लड़ी थीं सेनाएं उस कंपनी की फैक्ट्री हरदोई में लगेगी

1.6 लाख रुपए में मिलेगी .32 बोर रिवॉल्वर। संडीला में बनेगी वेबली स्कॉट रिवॉल्वर।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 24 Sep 2020, 10:10 AM IST

hardoi

संडीला में बनेगी वेबली स्कॉट रिवॉल्वर।

नई दिल्ली। संडीला देश-दुनिया में गोंद के लड्डुओं के लिए प्रसिद्ध है। अब यहां ब्रिटेन की वेबली स्कॉट रिवॉल्वर बनेगी। यह वही रिवाल्वर है जिससे ब्रिटिश और भारतीय सेनाओं ने प्रथम और द्वितीय विश्वयुद्ध लड़ा था। वेबली एंड स्कॉट कंपनी ने लखनऊ के सियाल मैन्युफैक्चरर्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक एग्रीमेंट साइन किया है। कंपनी पहले .32 रिवॉल्वर बनाएगी जिसकी कीमत 1.6 लाख रुपए से शुरू होगी। इसके बाद गोला-बारूद, शॉटगन और एयरगन का निर्माण भी शुरू होगा।

बिहार महागठबंधन से आरएलएसपी का मोहभंग, मांझी की राह पर Upendra Kushwah

वेबली एंड स्कॉट कंपनी के सह मालिक जॉन ब्राइट ने यहां बताया कि नई यूनिट में पिस्तौल, एयरगन, शॉटगन और गोला-बारूद का निर्माण होगा। इंग्लैंड से 15 विशेषज्ञों की एक टीम जल्द आएगी। चार महीने में संडीला में फैक्ट्री का निर्माण हो जाएगा। जॉन ब्राइट ने बताया कि उन्हें 2019 में भारत में हथियारों के निर्माण का लाइसेंस मिला था। डब्ल्यू एंड एस के उत्पाद का पूरे भारत में डिस्ट्रीब्यूशन सियाल मैन्युफैक्चरर्स को सौंपा गया है। सियोल मैनुफैक्चर्स के जोगिंदर पाल सिंह सियोल ने कहा कि, केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से प्रोजेक्ट अंतिम रूप लेने वाला है।

DRDO ने किया लेजर-गाइडेट एंटी टैंक मिसाइल का सफल परीक्षण, किसी भी मौसम में टारगेट को ध्वस्त करने में सक्षम

15 देशों में उत्पादन
डब्ल्यू एंड एस कंपनी ने प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध में मित्र देशों की सेनाओं को हथियारों से लैस किया था। डब्ल्यू एंड एस कंपनी की भारत में बनी .32 बोर की रिवॉल्वर की कीमत 1.6 लाख रुपए, .32 बोर ऑटो पिस्टल की कीमत 2.5 से 3 लाख, टॉमहॉक स्प्रिंग पॉवर्ड एयर राइफल की कीमत 10 से 15 हजार रुपए और पंप एक्शन शॉटगन की कीमत 50 से 60 हजार रुपए होगी। वेब्ले एंड स्कॉट 15 देशों के लिए हथियारों का उत्पादन करती है।

Rahul Gandhi ने फिर किया मोदी सरकार को आगाह, कहा - पड़ोसियों से दूरी खतरनाक

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग