
नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार को तेज आंधी और बारिश ने मौसम का पूरा मिजाज ही बदल दिया। राजधानी दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर में भी कमोबेश यही हालात रहे। धूल के ऐसे गुबार उठे कि देखना ही मुश्किल हो गया। कई इलाकों में बारिश ने भी माहौल को पूरी तरह बदल दिया। कई दिनों से गर्मी की मार झेल रहे दिल्लीवासियों को इस बदले मौसम से जहां थोड़ी राहत मिली वहीं यातायात काफी प्रभावित हुआ। दरअसल ये धूल भरी आंधी पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से आई। खास तौर पर अस्थमा के मरीजों को लेकर तो अलर्ट भी जारी किया गया है। डॉक्टरों ने मरीजों को बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत पर असर
पड़ोसी मुल्क से उठे धूल के इस गुबार का सीधा असर देश की राजधानी और उससे सटे इलाकों पर देखने को मिला। यहां तेज धूलभरी आंधी चलने के साथ सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। खास बात यह है कि इस धूल भरी आंधी का असर अगले दो दिन तक बना रह सकता है। यही वजह है कि मंगलवार देर शाम ही इसको लेकर चेतावनी भी जारी कर दी गई थी। वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी संभावित सभी इलाकों में हालात पर नजर बनाए हुए है।
पाक-अफगानिस्तान में मचाई तबाही
केंद्र सरकार की संस्था सफर इंडिया ने इस आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया था। संस्थान के निदेशक डॉ. गुफरान के मुताबिक एक दिन पहले इस धूल भरी आंधी ने पाकिस्तान के कराची और अफगानिकस्तान के सिस्तान इलाके में जमकर उत्पात मचाया। यहां पर कहर बरपाते हुए इसकी दिशा भारत की ओर मुड़ गई। अब इसके बुधवार देर शाम या रात तक राजधानी दिल्ली और एनसीआर में दाखिल होने की पूरी संभावना है।
गंभीर श्रेणी में पहुंचेगी हवा
इस धूल भरी आंधी का सबसे ज्यादा असर वायु गुणवत्ता पर पड़ेगा। जानकारी कों की मानें तो इसके आने से पीएम 2.5 और पीएम 10 दोनों की मात्रा में काफी बढ़ोतरी होगी। ऐसे में वायु में प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी से बढ़कर गंभीर श्रेणी तक पहुंच जाएगा। ऐसे में कई लोगों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है। वहीं अस्थमा जैसी बीमारी से जूझ रहे लोगों पूरी सावधानी बरतने के लिए भी कहा जा रहा है।
एक दिन पहले ही बिगड़ी स्थिति
राजधानी दिल्ली में इस आंधी का असर एक दिन पहले यानी मंगलवार से ही देखने को मिल रहा था। केंद् सरकार की संस्था सफर इंडिया की माने तो 11 जून को दिल्ली में एयर इंडेक्स 387 के स्तर पर पहुंच गया जो खराब श्रेणी की वायु में आता है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि गर्मी के मौसम में वायु की गुणवत्ता का इतना खराब होना बड़ी बात है। आमतौर पर गर्मियों में वायु की गुणवत्ता इतना खराब नहीं होती है।
Updated on:
13 Jun 2019 07:33 am
Published on:
12 Jun 2019 03:10 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
