7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार: ईयरफोन लगाकर रेल पटरी पर बैठे 2 युवकों की मौत

पुलिस के अनुसार, दोनार रेलवे गुमटी के पास तीन युवक सोमवार देर रात रेल की पटरी के पास बैठकर ईयरफोन लगाकर संगीत सुन रहे थे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Abhishek Tiwari

•

Updated: 13 Dec 2016, 4:07 PM IST

Stoppage of several trains at the Bhopal station w

Stoppage of several trains at the Bhopal station will be over, bhopal, train, bhopal railway station

दरभंगा। बिहार के लहेरियासराय-दरभंगा रेलखंड स्थित दोनार गुमटी के पास तीन युवकों को रेल पटरी पर बैठकर ईयरफोन लगाकर संगीत सुनना महंगा पड़ गया। अचानक आई ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, दोनार रेलवे गुमटी के पास तीन युवक सोमवार देर रात रेल की पटरी के पास बैठकर ईयरफोन लगाकर संगीत सुन रहे थे। इसी दौरान समस्तीपुर-रक्सौल वाया दरभंगा डीएमयू पैसेंजर ट्रेन आ गई और तीनों युवक ट्रेन की चपेट में आ गए। संभवत: कोहरे के कारण युवकों को ट्रेन नहीं दिखी।

इस घटना में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि मृतकों की पहचान दरभंगा के बैलूचक मोहल्ला निवासी मोहम्मद उमर और दोनार निवासी मोहम्मद सुहैल के रूप में की गई है। घायल मिल्लकीचक मोहल्ला निवासी मोहम्मद सागर को दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।