25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जन्मदिन विशेष: बचपन में पीएम मोदी रखते थे एक्टिंग और लिखने का शौक

पीएम मोदी का 68वां जन्मदिन हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 17 Sep 2018, 6:00 AM IST

Modi

जन्मदिन विशेष: बचपन में पीएम मोदी रखते थे एक्टिंग और लिखने का शौक

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए चुनावी रणनीतियां बनाई जा रही हैं। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन भी आ गया है। आज पीएम मोदी का 68वां जन्मदिन हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर देश में कई आयोजन हो रहे हैं। कई शख्सियतों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी हैं। उनके जन्म दिवस पर आज हम आप को उनसे जुड़ी एक दिलचस्प बात बताने जा रहे हैं।

पीके: ऐसा रणनीतिकार जिसने पॉलिटिकल ब्रांडिग को नया आयाम दिया, मोदी-नीतीश को दिलाई जादुई जीत


अभिनय का था शौक

भारत ही नहीं दुनिया के सबसे चर्चित राजनेताओं में शुमार पीएम मोदी की जिंदगी से जुड़ी काफी किस्से कहानियां हैं। उन्हीं में से एक है कि उन्हें बचपन में अभिनय का काफी शौक था। भारत के 14वें प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी यानी आज के पीएम को भी बचपन में एक्टिंग का जुनून था। कहा जाता है कि उन्होंने गुजरात के वडोदरा में रहते हुए कई थिएटर्स में काम किया। पढ़ाई के दौरान थिएटर से जु़ड़े मोदी ने नाटकों में अभिनय कर कलाकारों को जिया भी। पीएम मोदी को बचपन में कविताओं और कहानियों का काफी भी शौक था, उन्होंने बहुत सारी कहानियां और कविताएं भी लिखी हैं। बाद में वो साधु-संतों का उनके जीवन पर काफी असर हुआ। जिनसे प्रभावित होकर वह संन्यासी बनने का भी मन बनाया लेकिन आरएसएस से जुड़ने के बाद उनका रूझान देश और राजनीति की तरफ चला गया।

देश के लोकप्रिय नेताओं में शुमार मोदी
पीएम मोदी आज देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में काफी लोकप्रिय हैं। उनकी लोकप्रियता में कमी ना के बराबर ही आई है। नरेंद्र मोदी का जन्‍म 17 सितंबर 1950 को गुजरात में हुआ। पीएम का बचपन और युवा जिंदगी के बारे में कहा जाता कि वो वक्त काफी मुश्किल बीता। पीएम मोदी और के कुल 6 भाई-बहन हैं। जिनमें से मोदी तीसरे नंबर के हैं। पढ़ाई छोड़ने के बाद वो साल 1967 में अहमदाबाद पहुंचे और आरएसएस के लिए काम करने लगे।