24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुक्केबाज विजेंद्र गोवा में कैसीनो जहाज की छत पर करेंगे फाइट, डेढ़ साल बाद इस दिन होगा खास मुकाबला

भारतीय पेशेवर मुक्केबाज विजेंद्र सिंह डेढ़ साल बाद करने जा रहे मुक्केबाजी का मुकाबला गोवा के कैसीनो जहाज की छत पर होगा खास मुकाबला वेगास शैली में की जाएगी अनूठी फाइट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 2 Mar 2021, 1:29 PM IST

Vijender Singh

बॉक्स विजेंद्र सिंह

नई दिल्ली। अपने मुक्कों से दुनियाभर के मुक्केबाजों को ढेर कर देने वाले भारतीय पेशेवर मुक्केबाज विजेंद्र सिंह ( Vijender Singh ) एक बार फिर रिंग में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन उनका ये रिंग इस बार कुछ खास होगा।

विजेंद्र अपने अगली फाइट गोवा में कैसीनो जहाज की छत पर लड़ेंगे। पेशेवर मुक्केबाजी में कदम रखने के बाद से इस भारतीय मुक्केबाज के आगे कोई टिक नहीं पाया है। बड़े बड़े मुक्केबाजों की चुनौती को ध्वस्त करने वाले विजेंदर अब एक अनोखी फाइट करने जा रहे हैं।

रिंग के किंग माने जाने वाले विजेंदर सिंह का अगला मुकाबला बेहद खास होने वाला है। वे गोवा में एक कैसीनो जहाज की छत पर अपने प्रतिद्वंदी से भिड़ेंगे।

हालांकि अब तक उनके सामने कौन लड़ेगा इस नाम से पर्दा नहीं हटा है। लेकिन इतना जरूर है जो भी विजेंद्र के सामने होगा उसे चित होने का डर जरूर सता रहा होगा।

19 मार्च को होगी फाइट
विजेंद्र का अगल मुकाबला 19 मार्च को होगा। आपको बता दें कि विजेंद्र 18 साल बाद गोवा में कोई मुकाबला खेलेंगे। 35 वर्षीय विजेंद्र ने कहा कि - मैं गोवा में खेलने को लेकर उत्सुक हूं क्योंकि वहां के लोग खेलों को बहुत प्यार करते हैं।

गोवा में फुटबॉल को लेकर भी दीवानगी है लेकिन मुक्केबाजी को भी लोग पसंद करते हैं। गोवा में खिलाड़ियों का सम्मान किया जाता है और वहां खेलने में मजा आएगा।

डेढ़ साल बाद मुकाबला
आपको बता दें कि विजेंद्र गत डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल और डब्ल्यूबीओ एशिया पैसीफिक सुपर मिडिलवेट चैंपियन हैं और उन्होंने नवंबर 2019 में घाना के पूर्व राष्ट्रमंडल चैंपियन चा‌र्ल्स अदामु को दुबई में हराकर लगातार 12वीं जीत दर्ज की थी। इसके बाद से उन्होंने कोई मुकाबले में हिस्सा नहीं लिया है। डेढ़ साल बाद विजेंद्र कोई मुकाबला लड़ेंगे।

इस जहाज की छत पर होगी फाइट
यह मुकाबला मैजिस्टिक प्राइड कैसीनो जहाज की छत पर होगा। मेजिस्टिक प्राइड गोवा के पणजी में मांडवी नदी के किनारे खड़ा जहाज है।

वेगास शैली में होगा मुकाबला
यह मुकाबला नियमित पेशेवर मुकाबले के पारंपरिक आयोजन से अलग होगा। इसमें दर्शकों को वेगास शैली के मुक्केबाजी मुकाबले जैसी चमक-धमक और ग्लैमर देखने को मिलेगा।

विजेंद्र की मानें तो इस तरह का मुकाबला अब तक भारत में नहीं हुआ है। इसको लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं।