8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बर्फबारी के कारण केदारनाथ में फंसे सीएम योगी और त्रिवेंद्र सिंह रावत

Highlights धाम के कपाट बंद होते ही अचानक मौसम बदला और बर्फबारी शुरू हो गई। समूची गंगा घाटी बर्फ की चादर से ढक गई है।
less than 1 minute read
Google source verification
kedarnath temple

केदारनाथ धाम में बर्फबारी।

नई दिल्ली। उत्तराखंड के डीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार का कहना है कि उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ बर्फबारी के बाद मौसम की खराब स्थिति के कारण केदारनाथ में फंस गए हैं।

केदारनाथ धाम में कपाट बंद होने से पहले जोरदार बर्फबारी के कारण रास्ते दुगर्म हो चुके हैं। पूरी केदारनगरी में बर्फ सफेद चादर देखने को मिल रही है। वहीं गांगोत्री धाम में भी भारी बर्फबारी हुई है। दरअसल धाम के कपाट बंद होते ही अचानक मौसम बदला और बर्फबारी शुरू हो गई। इसके कारण समूची गंगा घाटी बर्फ से सफेद हो गई।

केदारनाथ में भारी बर्फबारी लगातार जारी है। उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ केदारनाथ में ही फंसे हैं। दोनों मुख्यमंत्रियों को कपाट बंद होते ही 8:30 पर बद्रीनाथ के लिए उड़ना था। इस बर्फबारी में हेलीकॉप्टर का उड़ना संभव नहीं है। ऐसे में मौसम के सही होने का इंतजार किया जा रहा है।

गौरतलब है कि उत्तर भारत सहित कई पहाड़ी राज्यों में भी मौसम अचानक बदल गया है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में हुई बर्फबारी और यूपी, दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों में रविवार हुई बारिश के कारण तापमान एकदम नीचे आ गया है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग