
COVID-19: Six UK returnees found positive for new UK variant genome
नई दिल्ली। जिस बात का भर था वो हुआ। भारत में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन की एंट्री हो चुकी है। यूके से लौटे 6 लोगों को इस नए कोविड के लक्षण मिले हैं। भारत सरकार की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। जिनमें से 3 लोग बेंगलूरू के हैं, जबकि दो लोग हैदराबाद के। एक पुणे का नागरिक भी शामिल हैं। इन सबका सैंपल लिया गया था। जिसके बाद इनमें नया कोविड पाया गया। आपको बता दें कुछ दिन पहले यूके से काफी लोग आए थे। जिन्हें रोककर सैंपल लिया गया था।
आपको बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या में गिरावट देखने को मिल रही है। सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 16,432 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,02,24,303 हुई। 252 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,48,153 हुई। वहीं देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 2,68,581 और कुल रिकवरी की संख्या 98,07,569 है।
Updated on:
29 Dec 2020 11:20 am
Published on:
29 Dec 2020 10:10 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
