22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंगालः कोविड चिकित्सकों को प्रशिक्षण देगी ममता बनर्जी सरकार

पश्चिम बंगाल सरकार कोविड अस्पतालों के चिकित्सकों को विशेष प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Prabhat Kumar Gupta

•

Updated: 8 Jul 2020, 11:17 PM IST

बंगालः कोविड चिकित्सकों को प्रशिक्षण देगी ममता बनर्जी सरकार

बंगालः कोविड चिकित्सकों को प्रशिक्षण देगी ममता बनर्जी सरकार

कोलकाता.
पश्चिम बंगाल सरकार कोविड अस्पतालों के चिकित्सकों को विशेष प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है। इसका मुख्य उद्देश्य अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के दिशा निर्देशों के तहत कोविड के मरीजों का इलाज हो। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वेबिनार के माध्यम से कोविड चिकित्सकों की कक्षा लगाई जाएगी। राज्य में बढ़ते संक्रमण और मौत का सिलसिला जारी रहने के मद्दनेजर स्वास्थ्य विभाग अब केवल निर्देश अथवा एडवाइजरी जारी कर अपने दायित्वों से पल्ला नहीं झाड़ सकता। यही कारण है कि कोविड चिकित्सकों के प्रशिक्षण का निर्णय लिया गया। स्वास्थ्य विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि कोविड के मरीजों को दिशा निर्देशों के तहत दवा और ऑक्सीजन दिए जाते तो मौत के आंकड़ों में कम से कम 25 फीसदी की कमी आती।
चार निजी अस्पतालों पर गाज गिराने की तैयारीः
आईसीएमआर के दिशा-निर्देशों को ताक पर रख कोविड का इलाज करने वाले कोलकाता के 4 निजी अस्पतालों पर गाज गिरने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कार्रवाई के प्रथम चरण में निजी अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाने वाला है। राज्य सरकार की विशेषज्ञ कमेटी के मुआयना के वक्त उन अस्पतालों में कोविड इलाज में घोर लापरवाही होने की बात सामने आई है।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल

ट्रेंडिंग