3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टला नहीं है तूफान का खतरा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में फिर से आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताई है।

2 min read
Google source verification

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के साथ साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज फिर से आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताई है। ऐसी ही चेतावनी राजस्थान के लिए भी जारी की गई है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राजस्थान के कई हिस्सों में अगले दो दिनों में धूल भरी आंधी आ सकती है। इन इलाकों के अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, तेलंगाना, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणी कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल के आतंरिक क्षेत्रों में तूफान और तेज आंधी आने की संभावना जताई गई है।

अगर आपका परिवार बड़ा है तो हम आपको भारत की कुछ 7-8 सीटर वाली गाड़ियों की खासियत, उनके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में बता रहे हैं।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पहाड़ों पर उतरने वाले पश्चिमी विक्षोभ से आने वाले समय में मैदानों में भी मौसम प्रभावित होगा।पहाड़ी तूफान के वजह से उत्तरी भारत के मैदानी इलाकों में भी इसका प्रभाव पड़ सकता है।मौसम विभाग ने चेताया है कि तूफान के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम ओडिशा और झारखंड में 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

कर्नाटक चुनाव का दिलचस्प मोड़, सामने आया कान्स में ऐश्वर्या राय बच्चन फर्स्ट लुक, देखें एक क्लिक पर अब तक की 5 बड़ी खबरें

बता दें कि दिल्ली एनसीआर सहित समूचे उत्तर भारत में बीते कई दिनों से मौसम का मिजाज अनिश्चित बना हुआ है। दिल्ली में तेज आंधी के साथ बारिश की आशंका के चलते स्कूल बंद करने पड़े थे। यही नहीं, दिल्ली के अलावा हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तूफान की आशंका को देखते हुए स्कूल बंद रखे गए थे। दिल्ली यातायात पुलिस ने एक परामर्श जारी कर कहा है कि रोजाना सफर करने वाले यात्री घर से निकलने से पहले मौसम का मिजाज देख लें। उधर मौसम विभागने भी भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सभी जिलों में तलाशी और बचाव दलों को मुस्तैद कर दिया है।

Story Loader