विविध भारत

परफ्यूमर मोनिका का निर्वस्त्र शव घर से बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

गोवा में देश के मशहूर परफ्यूम विशेषज्ञ मोनिका घुरडे (39 वर्ष) का शव उनके घर में निर्वस्त्र अवस्था में पाया गया। 

less than 1 minute read
Oct 08, 2016
Monika Ghurde
पणजी। गोवा में देश के मशहूर परफ्यूम विशेषज्ञ मोनिका घुरडे (39 वर्ष) का शव उनके घर में निर्वस्त्र अवस्था में पाया गया। उनके हाथ बेड के पिछले हिस्से से बंधे हुए थे। पुलिस को संदेह है कि दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या की गई। पुलिस के अनुसार, पणजी से दस किमी दूर संगोलदा गांव में तीन कमरे के फ्लैट में किराए पर रहती थीं।

वह तीन महीने पहले पास के पोर्वोरिम से यहां शिफ्ट हुई थीं। वह मूलरूप से नागपुर की रहने वाली थी। पिछले 2-3 दिन से मोनिका घुरडे (39) अपने फ्लैट में अकेली रह रही थीं। पुलिस को शक है कि डकैती के दौरान उनके साथ गैंगरेप किया गया।

केस की जांच कर रहे पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने कहा कि हमें गुरुवार देर रात घटना की सूचना मिली। हमने उनके शव को निर्वस्त्र अवस्था में पाया। उनके हाथ और पैर को बेड से बांधा गया था। घर में चोरी भी हुई है लेकिन हम यह नहीं बता सकते कि फ्लैट से कितना सामान चुराया गया। कुमार ने बताया कि मोनिका के गर्दन पर निशान मिले हैं। शायद किसी ने गला घोंटकर उसे मारा है।

तफ्तीश के दौरान इमारत के वॉचमैन से पूछताछ की गई लेकिन उससे मोनिका के फ्लैट में किसी के घुसने की जानकारी नहीं मिली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुष्कर्म किए जाने का संदेह है और उनके गले पर निशान मिले हैं। इससे लगता है कि उनकी गला घोंटकर हत्या की गई थी।
Published on:
08 Oct 2016 05:50 am
Also Read
View All

अगली खबर