24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत अब भी नाजुक, बेटी Sharmishtha ने किया Emotional Post

Former President Pranab Mukharjee की सेहत अब भी नाजुक बेटी Sharmishtha Mukharjee ने पिता के साथ बिताए खास लम्हे को लेकर किया Emotional Post 10 अगस्त को दिल्ली के आर्मी अस्पताल में हुई थी प्रणब मुखर्जी की Brain Surgery
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 12 Aug 2020, 2:44 PM IST

Former president Pranab Mukharjee daughter do Emotional Post

पूर्व राष्ट्रपति की बेटी शर्मिष्ठा ने किया भावुक पोस्ट

नई दिल्ली। भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ( Pranab Mukharjee ) की सेहत अभी भी नाजुक बनी हुई है। ब्रेन सर्जरी ( Brain Surgery ) के बाद भी उन्हें असपताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है। पूर्व राष्ट्रपति इस वक्त आर्मी रिसर्च एंड रेफरल ( Army Research and Referral Hospital ) अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल के मुताबिक प्रणब मुखर्जी की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। उनका ब्लड प्रेशर-खून की गति भी स्थिर बनी हुआ है।

आपको बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति कोरोना संक्रमित ( Coronavirus ) भी हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्वीटर हैंडल से साझा की थी। देशभर में पूर्व राष्ट्रपति के जल्द स्वस्थ्य होने के लिए प्रार्थनाएं की जा रही हैं। इस बीच उनकी बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ( Sharmishtha Mukharjee ) का भावुक पोस्ट ( Emotional Post ) सामने आया है। इस पोस्ट में उन्होंने एक वर्ष पुरानी बात को याद किया है। आईए जानते हैं शर्मिष्ठा ने क्या पोस्ट किया है।

हैदराबाद के अस्पताल में इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं बॉलीवुड के जानेमाने फिल्ममेकर

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर केंद्र सरकार उठाने जा रही बड़ा कदम, जानें सुप्रीम कोर्ट में क्या दी जानकारी

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए देशभर में दुआएं मांगी जा रही है। इस बीच उनकी बेटी और कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा ने एक ट्वीट के जरिए पिता के साथ बिताए एक खास पर को साझा किया है। दरअसल एक वर्ष पूर्व 8 अगस्त 2019 को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया था। इसी लम्हे को याद करते हुए शर्मिष्ठा ने एक पोस्ट की।

इस पोस्ट में उन्होंने लिखा- पिछले साल 8 अगस्त का दिन मेरे लिए खुशी का दिन था क्योंकि उस दिन मेरे पिता को भारत रत्न मिला। एक साल बाद 10 अगस्त को उनकी हालत गंभीर हो गई। उन्होंने आगे लिखा कि भगवान उनके लिए अच्छा करें और मुझे जिंदगी के सुख-दुख स्वीकार करने की क्षमता दें। दुआ देने के लिए सभी का धन्यवाद।

पूर्व राष्ट्रपति को 10 अगस्त को दिल्ली कैंट स्थित आर्मी अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहां उनके ब्रेन में खून का थक्का जमने की वजह से उनकी आपातकालीन स्थिति में सर्जरी की गई थी। हालांकि सर्जरी के बाद से ही पूर्व राष्ट्रपति की हालत नाजुक बनी हुई है। यही वजह है कि देशभर में उनकी अच्छी सेहत के लिए प्रार्थनाएं और दुलाएं मांगी जा रही हैं।

पूर्व प्रेसिडेंट की सेहत को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत तमाम बड़े नेताओं ने ट्वीट कर उनकी अच्छी सेहत की कामना की। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पूर्व राष्ट्रपति का हाल जानने आर्मी अस्पताल भी गए थे।