4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोल्डन टेंपल बना दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला धार्मिक स्थल, UK की संस्था ने दिया अवॉर्ड

ब्रिटेन की वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने ये अवॉर्ड गोल्डन टेंपल को दिया है। इस अवॉर्ड के लिए शिरणी के साईं बाबा, वैष्णो देवी को नॉमिनेट किया गया है।

2 min read
Google source verification
Golden Temple

Golden Temple

अमृतसर: अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर को दुनिया का सबसे अधिक देखा जाने वाला धार्मिक स्थल घोषित किया गया है। ब्रिटेन की वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस संस्था ने गोल्डन टेंपल को पूरी दुनिया में मोस्ट विजिटिड प्लेस का अवॉर्ड दिया है। अर्थात पूरी दुनिया में सबसे अधिक लोग गोल्डन टेंपल ही देखने के लिए आते हैं। इसीलिए स्वर्ण मंदिर श्री हरमिंदर साहिब को मोस्ट विजिटिड प्लेस ऑफ द वर्ल्ड अवॉर्ड दिया गया है। इस धार्मिक स्थल का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है।

दुनिया का मोस्ट विजिटिड प्लेस बना गोल्डन टेंपल
गोल्डन टेंपल को ये अवॉर्ड ब्रिटेन आधारित संस्था वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस ने दिया। इस संस्था को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के बाद दूसरी सबसे बड़ी संस्था माना जाता है। भारत में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस के प्रतिनिधि ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य सचिव डॉ रूप रूप सिंह को इस बाबत प्रमाण पत्र दिया है। उन्होंने शुक्रवार को डब्ल्यूबीआर के महासचिव सुरभि कौल और पंजाब इकाई के प्रमुख रणदीप सिंह कोहली से प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को दिया सम्मान
शुक्रवार को लंदन से भारत आई टीम ने मोस्ट विजिटेड प्लेस ऑफ द वर्ल्ड का अवॉर्ड शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) को सौंपा। आपको बता दें कि WBR ने ये माना है कि दुनिया भर के धार्मिक स्थलों में से यहां पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा अधिक होता है।

सबसे बड़ा लंगर लगाने का भी मिला अवॉर्ड
मोस्ट विजिटेड ऑफ द प्लेस का अवॉर्ड मिलने के साथ-साथ डब्ल्यूबीआर ने स्वर्ण मंदिर को सबसे बड़ा लंगर लगाने का अवॉर्ड भी दिया। यह कहा गया है कि विश्व में सबसे बड़ी सेवा श्री दरबार साहिब में लंगर भवन में दिखती है, जहां कोई मजहब सेवा में आड़े नहीं आता।

इन आधारों पर किया जाता है आकलन
एसजीपीसी के सचिव डॉ. रूप सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने 3 महीने पहले ही ये सर्वे शुरू किया था। स्वर्ण मंदिर के अलावा इससे पहले भारत में ताज महल, शिरडीं का साईं बाबा मंदिर तथा वैष्णों देवी भी को नॉमिनेट किया जा चुका है। रूप सिंह ने बताया कि इस सर्वे में स्थल पहुंचने के रास्तों से लेकर धार्मिक स्थल के अंदर साफ-सफाई तक का आकलन किया जाता है। इसके अलावा 24 घंटे चलने वाले कीर्तन, रोजाना एक लाख से अधिक लोगों को लंगर खाना आदि देखकर ये अवॉर्ड गोल्डन टैंपल को दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग