दरअसल, साल 2010 में नीतीश सरकार ने सभी मंत्रियों के लिए प्रत्येक साल की पहली तारीख को अपनी संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक करना अनिवार्य कर दिया था। मंत्रियों द्वारा मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की वेबसाइट में दिए गए अपने संपत्तियों के ब्यौरे के मुताबिक, मुख्यमंत्री के पास जहां 98 हजार के आभूषण हैं। वहीं, निशांत 20 लाख से अधिक कीमत के आभूषण हैं। नीतीश दिल्ली के द्वारिका में हजार वर्ग फीट वाले एक फ्लैट के मालिक हैं। वहीं, उनके बेटे के पास कल्याण बिगहा में कृषि और गैर कृषि योग्य भूमि, बख्तियारपुर और पटना में आवासीय परिसर है।