25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी के साथ Honeymoon पर जाना चाहता था कुल्लू-मनाली, पुलिस ने पहुंचा दिया जेल, जानिए ऐसा क्या हुआ

Highlights- एक पति (Husband) ने पत्नी (Wife) को हनीमून (Honeymoon) पर ले जाने के लिए चोरी जैसा अपराध कर डाला- जानकारी के मुताबिक युवक की दो हफ्ते पहले ही शादी (Wedding) हुई थी और वह पत्नी को लेकर हनीमून (Honeymoon) पर जाना चाहता था- पैसों की तंगी को लेकर युवक काफी परेशान था, जिसके चलते युवक ने एक लग्जरी गाड़ी (Luxury car) चोरी कर डाली
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 1 Aug 2020, 10:05 AM IST

पत्नी के साथ Honeymoon पर जाना चाहता था कुल्लू-मनाली, पुलिस ने पहुंचा दिया जेल, जानिए ऐसा क्या हुआ

पत्नी के साथ Honeymoon पर जाना चाहता था कुल्लू-मनाली, पुलिस ने पहुंचा दिया जेल, जानिए ऐसा क्या हुआ

नई दिल्ली. पत्नी (Wife) की ख्वाहिशों को पूरा करने की हर पति की इच्छा होती है। पर यह इच्छा अगर अपराध (Crima) बन जाए तो क्या कहा जाए। एक ऐसी ही अजीबोगरीब घटना सामने आई है। जिसने सभी को चौंका दिया है। यहां एक पति (Husband) ने पत्नी (Wife) को हनीमून (Honeymoon) पर ले जाने के लिए चोरी जैसा अपराध कर डाला।

हनीमून पर ले जाना चाहता था युवक

जानकारी के मुताबिक युवक की दो हफ्ते पहले ही शादी (Wedding) हुई थी और वह पत्नी को लेकर हनीमून (Honeymoon) पर जाना चाहता था। पैसों की तंगी को लेकर युवक काफी परेशान था, जिसके चलते युवक ने एक लग्जरी गाड़ी (Luxury car) चोरी कर डाली। गाड़ी के मालिक की शिकायत पर ख्याला थाना पुलिस (Khyala Police Station) ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया और तिहाड़ जेल में डाल दिया। वहीं पुलिस (Police) ने आरोपी राहुल के साथ उसके नाबालिग दोस्त को भी पकड़ा लिया।

15 से ज्यादा वाहनों की हुई चोरी

पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर लग्जरी कार, स्कूटी, मोबाइल फोन और बटनदार चाकू भी बरामद की है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पर पहले भी 15 से ज्यादा वाहन चोरी के केस दर्ज हैं।

टीम बनाकर आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त दीपक पुरोहित ने बताया कि ख्याला थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक चोरी की गाड़ी बेचने के लिए दो चोर आने वाले हैं। इस गाड़ी की चोरी होने की शिकायत कुछ दिनों पहले ही ख्याला थाने में दर्ज की गई थी। पुलिस ने एक टीम बनाकर आरोपियों को पकड़ने के लिए गंदा नाले के पास ट्रैप लगाया।

स्कूटी से सौदा कर रहे थे आरोपी

दोनों आरोपी स्कूटी से सौदा करने के लिए पहुंचे जहां पुलिस को देखकर भागने लगे। इसी दौरान पुलिस ने आरोपियों का पीछा कर दबोच लिया।

पत्नी को ले जाना चाहता था कुल्लू-मनाली

आरोपी राहुल ने बताया कि उसकी दो सप्ताह पहले शादी हुई थी। वह अपनी पत्नी को लेकर कुल्लू-मनाली जाना चाहता था लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे। ऐसे में राहुल ने अपने नाबालिग दोस्त के साथ एक लग्जरी गाड़ी चोरी की और उसका सौदा तय कर दिया। लेकिन सौदे का पैसा मिलने से पहले ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ा लिया और तिहाड़ जेल में डाल दिया।