
India China Standoff: चीन की फिर नई चाल! अब बुलडोजर से गलवान नदी का पानी रोकने की कोशिश
नई दिल्ली।
India China Standoff: लद्दाख में गलवान घाटी ( Galvan Valley ) में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल ( LAC ) पर हिंसक झड़प के बाद भी चीन ( China ) अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इसी बीच कुछ सैटेलाइट तस्वीरें ( Satellite Pics ) सामने आई हैं, जिसमें चीन उत्तर पूर्वी लद्दाख ( ladakh ) में गलवान नदी के बहाव को रोकने की कोशिश में जुटा है। नदी ( Galvan River ) के पानी को रोकने के लिए चीन के बुलडोजर लगे हुए हैं। Planet Lab Inc की ओर से जारी की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि चीन फिर नई चाल चलकर सीमा विवाद को बढ़ा रहा है।
सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी हकीकत!
रिपोर्ट के अनुसार, गलवान घाटी में जिस जगह हिंसक झड़प हुई थी, उसे कुछ किलोमीटर दूर पर ही चीन निर्माण कार्य कर रहा है। चीन गलवान नदी का बहाव बदलने की कोशिश कर रहा है। सैटेलाइट तस्वीरों में देखा जा सकता है कि गलवान नदी के किनारे चीन के कई सारे ट्रक, सैन्य परिवहन और बुलडोजर दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में दिख रहा है कि जिस जगह बुलडोजर काम कर रहे हैं, उसके पीछे साफ पानी दिख रहा है। वहीं दूसरी तरफ एक छोटी, कीचड़ वाली धारा दिखाई दे रही है।
5 किलोमीटर तक चीन का जमावड़ा
इन तस्वीरों को लेकर भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि नदी गलवान घाटी के भीतर बह रही है। इस क्षेत्र में चीनी निर्माण तेजी से चल रहा है। वहीं, वास्तविक नियंत्रण रेखा के उस पार करीब 5 किलोमीटर तक चीन ने ट्रक, सैन्य परिवहन और बुलडोजर सहित कई वाहनों को तैनात कर रखा है।
20 भारतीय जवान हुए थे शहीद
बता दें कि 15 जून रात को भारत-चीन के सैनिकों की हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें कर्नल समेत 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। उसके बाद दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय वार्ताओं का दौर चला, लेकिन सभी बैठक बेनतीजा रही।
Updated on:
19 Jun 2020, 11:04 AM IST
Published on:
19 Jun 2020, 11:02 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.