1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओडिशा: स्वदेशी क्रूज मिसाइल ‘निर्भय’ का सफल परीक्षण, लंबी दूरी का लक्ष्‍य साधने में सक्षम

इसरो ने सब सोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह मिसाइल पूरी तरह से स्‍वदेशी तकनीक से बना है। इसकी मारक क्षमता एक हजार किलोमीटर है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Dhirendra Kumar Mishra

Apr 15, 2019

nirbhay

नई दिल्‍ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ओडिशा के चांदीपुर परीक्षण केंद्र से सोमवार को सब सोनिक क्रूज मिसाइल (निर्भय) का सफल परीक्षण कर नया कीर्तिमान स्‍थापित किया है। मिसाइल के सफल परीक्षण से भारतीय सैन्‍य बल को नई ताकत मिली है।

रफाल डील: सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को नोटिस जारी कर मांगा जवाब, 22 अप्रैल को अगली सुनवाई

मारक क्षमता 1,000 किलोमीटर

भारत का वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान (आईएडीई) के वैज्ञनिकों ने इसके सफल परीक्षण के बाद कहा है कि 'निर्भय' सब सोनिक क्रूज मिसाइल की मारक क्षमता 1,000 किलोमीटर है। यह स्‍वदेशी तकनीक पर विकसित भारत की पहली क्रूज मिसाइल है। यह लंबी दूरी तक लक्ष्‍य को साधने में भी सक्षम है।

2013 में हुआ था पहला परीक्षण

सब सोनिक क्रूज मिसाइल 'निर्भय' का पहला परीक्षण 12 मार्च, 2013 और दूसरा परीक्षण 17 अक्‍टूबर, 2014 को हुआ था जो सफल रहा। 16 अक्‍टूबर, 2015 को थर्ड परीक्षण में मिसाइल 128 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद लक्ष्‍य से भटक गया। इसके बाद 21 दिसंबर, 2016 और नवंबर, 2017 में भी इसका परीक्षण हुआ था। सोमवार को छठे परीक्षण में मिसाइल दूरी तय करने में पूरी तरह से सफल रहा और अपने रास्‍ते से कहीं नहीं भटका।

गोवा के एक पादरी के खिलाफ BJP ने कराई शिकायत दर्ज, चुनाव आयोग से की सख्‍त कार्रवाई की मांग

300 किलोग्राम आयुघ ले जाने में सक्षम

यह मिसाइल 6 मीटर लंबी और 0.52 मीटर चौड़ी है। इसके पंख 2.7 मीटर तक फैले हैं। यह 300 किलोग्राम तक आयुध ले जाने में सक्षम है।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

Story Loader