25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी मारा गया

कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकी की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 27 Mar 2021, 9:58 PM IST

Jammu kashmir forces

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के शोपियां (Shopian) में एक आतंकी के मारे जाने की खबर है। जम्मू कश्मीर पुलिस (Jammu Kashmir Police) ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार जम्मू कश्मीर के शोपियां के वंगम इलाके में शनिवार को मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया। मारे गए आतंकी की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। गौरतलब कै कि इस एनकाउंटर जानकारी पुलिस ने ट्वीट करके दी।

ये भी पढ़ें: Jammu-Kashmir: CRPF काफिले पर बड़ा आतंकी हमला, दो जवान शहीद

इससे पहले गुरुवार को पुलिस ने कश्मीर के लावेपोरा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमले में शामिल आतंकी संगठन के दो कार्यकर्ताओं को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने का दावा किया है। हमले में दो कर्मियों की मौत का मामला सामने आया है। वहीं दो अन्य घायल हो गए।

आईजीपी ने गिरफ्तार करे कार्यकर्ताओं की पहचान जावेद शेख और मुजफ्फर मीर के रूप में की। उन्होंने बताया कि मुजफ्फर मीर लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर नदीम अबरार का संबंधी है। वे लोग इस मामले में शामिल हैं और उन्होंने यह साजिश रची।

कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि यह एक दर्दनाक आतंकी घटना थी। श्रीनगर और बांदीपोरा पुलिस ने पूरी रात काम किया और हमले में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया।

कुमार के अनुसार हमले में उपयोग की गई कार को जब्त कर लिया गया है। वहीं हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादी की पहचान कर ली गई है। उन्होंने बताया कि कार से कुछ खाली कारतूस भी बरामद करी गई हैं।

अधिकारियों ने बताया कि हमले को अंजाम देने वाले दो विदेशी सहित तीन आतंकियों का पता लगाने के लिए कई स्थानों पर छापे मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि उनका पता लगाने के लिए अभियान चल रहा है।

गौरतलब है कि गुरुवार को शहर के लावेपोरा इलाके में आतंकियों ने हमला कर सीआरपीएफ के एक उप निरीक्षक और एक कांस्टेबल को मौत के घाट उतार दिया था। वहीं दो अन्य जवान घायल हो गए थे।