10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra : भिवंडी पावरलूम फैक्टी में लगी आग, दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची

भिवंडी पावरलूम फैक्ट्री में लगी आग। दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची।
less than 1 minute read
Google source verification
Bhiwandi fire

भिवंडी पावरलूम फैक्ट्री में लगी आग।

नई दिल्ली। प्रकाश पर्व दीपावली से ठीक एक दिन पहले महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में आग की एक घटना सामने आई है। आग की यह घटना एक पावरलूम इकाई की है। आग की सूचना मिलने के तत्काल बाद तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। इस घटना में अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

6 माह पूर्व केमिकल फैक्ट्री में लगी थी आग

इससे पहले 6 मई, 2020 को भी भिवंडी में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगी थी। छह माह पूर्व आग पर काबू पाने के लिए मौके पर 6 फायर टेंडर की गाड़ियां भेजी गई थीं। उक्त घटना में भी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ था। अभी आग लगने की वजह का पता नहीं चला है। फायर विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 6 माह पूर्व केमिकल गोदाम में दोपहर 2 बजे आग लग गई थी। आग की लपटे और धुंआ के गुबार से इलाके में अफरातफरी मच गई थी।