
नई दिल्ली। सोशल मीडिया जीवन का अब वो हिस्सा बन गया है, जिसके बिना रह पाना आने वाले समय में काफी मुश्किल हो जाएगा। सोशल मीडिया हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन गया है, जहां हम सिर्फ अपनों के साथ ही नहीं बल्कि गैरों के साथ भी जुड़े हुए रहते हैं। इसके साथ ही यहां हमें कुछ ऐसी चीज़ें मिल जाती हैं, जो हमारे साथ ही लाखों लोगों को प्रेरणाएं दे जाती हैं। लेकिन इस बात से भी इन्कार नहीं किया जा सकता कि सोशल मीडिया से कई तरह के नुकसान भी हैं। लेकिन आज हम सोशल मीडिया के एक प्रेरणादायी प्लेटफॉर्म के बारे में बात करेंगे।
सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर इन दिनों एक फोटो वायरल हो रही है, जिसे काफी तेज़ी से शेयर भी किया जा रहा है। बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल इस फोटो में महाराष्ट्र पुलिस का एक जवान सड़क पर बैठे गरीब, लाचार और भूखे बुज़ुर्ग व्यक्ति को खाना खिला रहा है। इतना ही नहीं महाराष्ट्र पुलिस का ये जवान बुज़ुर्ग व्यक्ति को अपने हाथ से ही पानी भी पिला रहा है। फोटो में आप देखेंगे कि वहां एक अखबार पर रोटी और थोड़ी सब्ज़ी रखी हुई है। यदि आप थोड़ा सा ध्यान देंगे तो मालूम चलेगा कि वहां हैलो अमरावती नाम का अखबार है। जिससे ये साफ हो जाता है कि यह तस्वीर महाराष्ट्र के अमरावती की है।
इस फोटो को सोशल मीडिया के लगभग सभी प्लेटफॉर्म पर काफी तेज़ी से शेयर किया जा रहा है। जिसकी वजह से देखते ही देखते यह फोटो वायरल हो गई है। फोटो को देखने के बाद पूरा देश पुलिस के इस जवान की ढेरो तारीफ कर रहा है। पिछले कुछ टाइम से यह जवान सोशल मीडिया पर हीरो बना हुआ है। हालांकि इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है कि यह फोटो किस समय की है। लेकिन पुलिस के इस जवान के काम से हम सभी को काफी खुशी मिली, हम सभी को इस जवान से प्रेरणा लेते हुए गरीब और बेसहारा लोगों की मदद करनी चाहिए।
Published on:
22 Jan 2018 01:32 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
