25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मनाली-लेह राजमार्ग खुला के विराम के बाद फिर से खुला, वाहनों की आवाजाही शुरू

भारी बर्फबारी के कारण पांच महीने से बंद मनाली-लेह राजमार्ग को फिर से खोल दिया गया यह मार्ग सशस्त्र बलों के लिए जरूरी सामान और लद्दाख के क्षेत्रों को रसद पहुंचाने के लिए अहम है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 18 May 2020, 5:29 PM IST

f.jpg

नई दिल्ली। भारी बर्फबारी ( Heavy Snowfall ) के कारण पांच महीने से बंद मनाली-लेह राजमार्ग ( Manali-Leh highway ) को सोमवार को मोटर चालकों के लिए फिर से खोल दिया गया।

अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह मार्ग रणनीतिक लिहाज से सशस्त्र बलों की आवाजाही और उनके लिए जरूरी सामान और लद्दाख के क्षेत्रों को रसद पहुंचाने के लिए अहम है।

जम्मू—कश्मीर: लॉकडाउन में नहीं मिली सरकारी मदद तो मसीहा बने आम लोग, ऐसे कर रहे मदद

सीमा सड़क संगठन ( BRO) के एक अधिकारी ने बताया कि मनाली और लेह के बीच यातायात फिर से शुरू किया गया है।

इस बार इसे काफी पहले खोल दिया गया है। उन्होंने कहा कि बरलाचा र्दे के करीब कुछ हिस्सों में बर्फ 30-35 फीट ऊंची थी, जिससे बर्फ साफ करने वालों को बड़ी चुनौती का सामना करना पडा।

पूरे 475 किलोमीटर लंबे हिस्से को दुरुस्त करने का काम हुआ है। यह हिमाचल प्रदेश के पर्यटन शहर को जम्मू-कश्मीर के लेह से जोड़ता है।

मनाली-लेह राजमार्ग रोहतांग र्दे (13,050 फीट), बरलाचा दर्रा (16,020 फीट), लाचलुंगला दर्रा (16,620 फीट) और तंगंगलंग (17,480 फीट) से होकर गुजरता है।

बीआरओ देश में रणनीतिक राजमार्गों को मेंटेन करता है।

Lockdown 4.0 में क्या है DMRC की तैयारी? कोलंबिया मेट्रो सर्विस का प्लान दे रहा सीख

Lockdown 4.0: होटल, जिम, सिनेमा हॉल, स्कूल-कॉलेज, बस जानें क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद

बीआरओ का 'प्रोजेक्ट दीपक' 222 किलोमीटर के सरचू-मनाली राजमार्ग पर बर्फ को साफ करने के लिए जिम्मेदार है, जबकि 'प्रोजेक्ट हिमांक' 253 किलोमीटर के लेह-सरचू राजमार्ग की देखभाल करता है।


पर्वतारोहण बाइकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग और जंगल ट्रेकिंग जैसी साहसिक गतिविधियों के लिए हिमालय के इन रमणीय इलाकों में बैकपैकर्स, विशेष रूप से विदेशियों की संख्या बढ़ रही है।