14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम मोदी के चीन दौरे पर विदेश मंत्रालय की पीसी: जानिए क्या हैं मुख्य बातें

पीएम की चीन यात्रा पर विदेश सचिव विजय गोखले ने पीसी में कहा कि दोनों नेताओं की इस मुलाकात से भारत-चीन के रिश्ते और मजबूत होंगे।

2 min read
Google source verification
pm modi in china

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय चीन दौरे को लेकर विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इससे पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने वुहान में 'हर्ट टू हर्ट' शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन बोटिंग के दौरान कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया। बोटिंग के अलावा दोनों देशों के नेताओं में ईस्ट लेक के किनारे वाक् का भी आनंद लिया। पीएम की चीन यात्रा पर विदेश सचिव विजय गोखले ने पीसी में कहा कि दोनों नेताओं की इस मुलाकात से भारत-चीन के रिश्ते और मजबूत होंगे।

शर्मनाक: हिमाचल के पालनपुर में 15 साल की नाबालिग लड़की से गैंगरेप

क्या कहा विदेश सचिव ने

विदेश सचिव विजय गोखले ने प्रधानमंत्री मोदी की चीन यात्रा के बारे में प्रेस को जानकारी देते हुए कहा कि शुक्रवार को पीएम मोदी और शी जिनपिंग की तीन मुलाकातें हुई थीं। इस दौरान दोनों नेताओं ने विभिन्न द्विपक्षीय मसलों पर बातचीत की। जबकि आज हुई मोदी-जिनपिंग की ये अनौपचारिक है। इसलिए इस मुलाकात के दौरान न तो किसी समझौते पर दस्तखत होंगे और न ही दोनों नेता ज्वॉइंट स्टेटमेंट देंगे।

इन मुद्दों पर हुई चर्चा

विदेश सचिव के अनुसार दोनों देशों के नेताओं के बीच वार्ता का स्वरुप कुछ ऐसा रहा-

- अंतरराष्ट्रीय महत्व के द्विपक्षीय संबंधों पर कोई समझौता नहीं हुआ है, बस कुछ ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा हुई है।
- आतंकवाद की दोनों नेताओं ने आलोचना की है। दोनों देशों ने आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम करने का संकल्प दोहराया है।
- दोनों देश अपने नागरिकों के बीच संबंधों को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे।
- दोनों देशों के बीच व्यापार संतुलन को लेकर भी बातचीत हुई। जल्द ही दोनों देश व्यापारिक असंतुलन को दूर करने की कोशिश करेंगे
- दोनों देशों ने सीमा विवादों को शांतिपूर्ण ढंग से निपटने का संकल्प दोहराया है।
- व्यापार, पर्यटन, संस्कृति, ग्लोबल वॉर्मिंग, कई द्विपक्षीय संबंधों, रणनीतिक और दीर्घकालिक साझेदारी को लेकर चर्चा हुई।
-दोनों देशों के नेताओं के बीच चार दौर की बातचीत हुई है।