
electricity bill
रांची। बिजली
विभाग ने एक बार फिर ऎसा काम किया है, जिससे उसका मजाक बन गया है। जिस घर में इस
भीषण गर्मी में कूलर-एसी तक नहीं है, उस घर का बिजली का बिल 55 करोड़ 55 लाख रूपए
आया है। इस बिल को देखकर पूरे परिवार को एक बड़ा झटका लगा है।
मिली जानकारी
के अनुसार बिल मिलने के बाद से परिवार के कुछ सदस्यों की तबियत भी बिगड़ गई है।
कृष्णा प्रसाद झारखंड के एक मध्यवर्गीय परिवार का सदस्य है। बिजली विभाग के कुछ
अफसर उसके घर भी पहुंचे और इतनी भारी गलती को देख वह भी हैरान रह गए। जांच के बाद
बिल की गणना फिर से की गई और इस बार बिल 10 हजार रूपए आया।
वहीं इस भारी
गलती को अफसरों ने प्राइवेट कंपनी के पाले में डाल दिया और कहा कि बिजली बिल की
गणना में उनसे गलती हुई है।
Published on:
31 May 2015 09:16 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
