4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम मोदी जिस दुकान पर चाय बेचते थे, उसे अब देखेगी पूरी दुनिया

गुजरात के वडनगर रेलवे स्टेशन की वह दुकान अब पूरी दुनिया में मशहूर होने जा रही है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बचपन में चाय बेचा करते थे। इस दुकान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना है। 

2 min read
Google source verification

image

ashutosh tiwari

Jul 04, 2017

modi tea

modi tea

अहमदाबाद। गुजरात के वडनगर रेलवे स्टेशन की वह दुकान अब पूरी दुनिया में मशहूर होने जा रही है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बचपन में चाय बेचा करते थे। इस दुकान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना है। इसके साथ ही केंद्र सरकार पूरे रेलवे स्टेशन का भी कायाकल्प करने की योजना बना रही है।

चाय की दुकान देखेगी दुनिया
केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि महेसाना के वडनगर स्थित रेलवे स्टेशन के पास एक छोटी सी दुकान है। इस दुकान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी जिंदगी की यात्रा शुरू की थी। हम चाहते हैं कि ये पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो, ताकि दुनिया देख सके।

ऐतिहासिक शहर है वडनगर
रविवार को संस्कृति-पर्यटन मंत्रालय और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारियों ने शहर का दौरा किया था। इसके बाद शर्मा ने कहा कि पर्टयन के लिहाज से वडनगर एक महत्वपूर्ण स्थान है। एसआई को हाल ही में खुदाई के दौरान यहां से बौद्ध मठ के अवशेष मिले हैं। इसके अलावा इसी शहर में प्रसिद्ध शर्मिष्ठा झील भी है।
कायाकल्प के लिए 100 करोड़ का बजट
इससे पहले, अहमदाबाद के डिवीजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) दिनेश कुमार ने बताया कि महेसाना जिले में वडनगर और आस-पास के इलाकों को विकसित करने की योजना है । इसके लिए 100 करोड़ रुपए का प्रस्ताव बना है। प्रथम चरण में केंद्र सरकार ने इसके लिए राज्य पर्यटन मंत्रालय को आठ करोड़ रुपए जारी भी कर चुकी है।
कई बार किया है मोदी ने जिक्र
बता दें कि 2014 लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान नरेंद्र मोदी ने कई बार वडनगर के इस रेलवे स्टेशन का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि बचपन में अपने पिता के साथ वडनगर रेलवे स्टेशन पर चाय बेचा करते थे।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग