9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुसलमान सुरक्षित रह सकें इसलिए अयोध्या में राम मंदिर ही बने: अल्पसंख्यक आयोग

रिजवी ने कहा कि मेरा मानना है कि अयोध्या में विवादित भूमि पर कभी मस्जिद बन ही नहीं सकती और न ही वहां कोई नमाज अदा कर पाएगा।

2 min read
Google source verification

image

Chandra Prakash Chourasia

Nov 11, 2018

Ghayorul Hasan Rizvi

मुसलमान सुरक्षित रह सकें इसलिए अयोध्या में राम मंदिर ही बने: अल्पसंख्यक आयोग

नई दिल्ली। राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरु होने से पहले राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सैयद गैयूरुल हसन रिजवी का बड़ा बयान आया है। मुस्लिम संगठनों की मांग का जिक्र करते हुए रिजवी ने कहा कि देश का मुसलमान सुकून, सुरक्षा और सम्मान के साथ रह सके इसके लिए विवादित स्थान पर राम मंदिर का ही निर्माण होना चाहिए।

अयोध्या में नहीं बन सकता मस्जिद: अल्पसंख्यक आयोग

रिजवी ने कहा कि मेरा मानना है कि अयोध्या में विवादित भूमि पर कभी मस्जिद बन ही नहीं सकती और न ही वहां कोई नमाज अदा कर पाएगा। अयोध्या का मामला 100 करोड़ हिंदुओं की भावनाओं से जुड़ा है, इसलिए अच्छा होगा कि वह भूमि राम मंदिर के लिए हिंदुओं को सौंप दी जाए, ताकि मुसलमान सुकून, सुरक्षा और सम्मान के साथ रहे सकें।

दिल्ली में उड़ान भरने से पहले पायलट ने की बड़ी चूक, 'हाईजैक' हुआ कंधार जा रहा विमान

अयोध्या को लेकर मुस्लिम समाज में डर: सैयद गैयूरुल

अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने कहा हमारे पास अयोध्या विवाद पर कई आवेदन आए हैं। जिसमें कहा गया है कि इस मामले को लेकर मुस्लिम समाज में डर का माहौल है। देशभर के मुसलमान चाहते हैं कि अयोध्या का फैसला जल्द से जल्द आए और वहां राम मंदिर ही बने ताकि हम अमन से रह सकें। 14 नवंबर अल्पसंख्यक आयोग की मासिक बैठक होनी है। इसके बाद हम सुप्रीम कोर्ट से अपील करेंगे कि वे इस विवाद पर जल्द से जल्द फैसला सुनाएं।

मंदिर के साथ मस्जिद भी बने: जमीर अहमद

इससे पहले कर्नाटक के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री बीजेड जमीर अहमद खान ने कहा कि सिर्फ कर्नाटक नहीं बल्कि देशभर के मुस्लमान राम मंदिर के खिलाफ नहीं हैं। हम सब चाहते हैं कि अयोध्या में राम मंदिर बने लेकिन हमारी जिस मस्जिद को गिराया गया है, उसका भी निर्माण होना चाहिए। हम राम मंदिर के खिलाफ नहीं हैं। हम सिर्फ अपना अधिकार मांग रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग