14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MTV रोडीज राइजिंग-14 की विनर बनीं श्वेता मेहता

28 साल की श्वेता मेहता पेशे से एक इंजीनियर हैं। फिटनेस और बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाली श्वेता जेराई वुमन फिटनेस मॉडल चैंपियनशिप 2016 का खिताब भी जीत चुकी हैं।

2 min read
Google source verification

image

Iftekhar Ahmed

Jul 23, 2017

Roadies Winner Shweta Mehta

Roadies Winner Shweta Mehta

मुंबई. हरियाणा की श्वेता मेहता एमटीवी के पॉपुलर रिलिटी शो रोडीज राइजिंग-14 की विनर बन गई हैं। 28 साल की श्वेता मेहता पेशे से एक इंजीनियर हैं। फिटनेस और बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाली श्वेता जेराई वुमन फिटनेस मॉडल चैंपियनशिप 2016 का खिताब भी जीत चुकी हैं। इस शो के फाइनल में नेहा धूपिया की टीम की श्वेता का मुकाबला प्रिंस नरुला की टीम के बसीर अली से था। विनर बनने के लिए श्वेता ने नेहा धूपिया के सामने एक शर्त रखी थी।

Image may contain: 4 people, people standing

एक साक्षात्कार में श्वेता ने बताया, ‘नेहा मैम चाहती थीं कि कोई लडक़ी ही इस शो कि विजेता बने। जब मेरा नाम लिया गया तो वह बहुत खुश हुईं। मैंने उनसे वादा लिया था कि अगर मैं शो जीत गई तो उनके स्टाइलिस्ट को मेरे बाल स्टाइल करने होंगे।

Image may contain: 2 people, people smiling, people standing, text and outdoor

हम दोनों ने ही अपना वादा पूरा किया।’ बता दें कि रोडीज का यह सफर झांसी से शुरू होकर ग्वालियर, आगरा, अमरोहा और पानीपत से होते हुए कुरुक्षेत्र में खत्म हुआ। शो के दौरान श्वेता मेहता ने को-कंटेस्टेंट जिब्रान फिरदौस डार पर यौन शोषण का आरोप लगाया था।

Image may contain: 1 person, smiling, sitting
उन्होंने कहा कि जब वह अपने कमरे में शो के लिए तैयार हो रही थीं तभी जिब्रान उनसे बिना पूछे उनके कमरे में घुस गए और कमरे की लाइट बंद कर दी। छोटे शहर से आने वाली श्वेता ने कहा कि यह एक सपना पूरा होने के जैसा है। उन्होंने बताया कि यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। एक बार शो के दौरान श्वेता ने क्रिकेटर हरभजन सिंह को कंधे पर बिठाकर घुमाया था।