scriptभारत की दरियादिली देखकर पाकिस्तान शुक्रगुजार, पूरे दुनिया में हो रही है चर्चा | Pakistani citizens returned to Pakistan from Attari-Wagah border | Patrika News

भारत की दरियादिली देखकर पाकिस्तान शुक्रगुजार, पूरे दुनिया में हो रही है चर्चा

Published: Dec 29, 2020 03:20:54 pm

Submitted by:

Saurabh Sharma

अटारी-वाघा बॉर्डर से पाकिस्तानियों को उनके वतन वापस भेजा

Pakistani citizens returned to Pakistan from Attari-Wagah border

पंजाब। भारत की ओर से पाकिस्तानी लोगों के लिए ऐसी दरियादिली देखकर पूरे पाकिस्तान में चर्चा हो रही है। यहां तक कि पाकिस्तानी भारत का शुक्रगुजार होने और सरकार की प्रशंसा करते हुए नहीं थक रहे हैं। वास्तव में लॉकडाउन के दौरान भारत में फंसे पाकिस्तानियों को आज अटारी वाघा बॉर्डर से वापस उनके वतन से भेज दिया गया है। जिसके बाद से भारत की काफी प्रशंसा की जा रही है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1343833847989858305?ref_src=twsrc%5Etfw

जानकारी के अनुसार लॉकडाउन की वजह से भारत में फंसे पाकिस्तानी नागरिक अमृतसर के अटारी-वाघा बॉर्डर से वापस पाकिस्तान लौटे। एक पाकिस्तानी नागरिक ने बताया कि हम भारत और पाकिस्तान सरकार के बहुत शुक्रगुज़ार हैं जिन्होंने हमें कोविड-19 के समय में भी बॉर्डर क्रॉस करने का मौका दिया। आपको बता दें कि दोनों देशों में एक दूसरे के रिश्तेदार रहते हैं। जो उनसे मिलने के लिए आते जाते रहते हैं। लॉकडाउन के ऐलान के बाद बॉर्डर को सील करने के साथ आवाजाही बंद कर दी गई थी। जिसकी वजह से कई पाकिस्तानी भारत में ही रह गए थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो