19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Patrika Radio पर सुनिए कोरोना से जुड़ी 9 बजे तक की बड़ी ख़बरें

देश में कोरोना का प्रकोप जारी कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 333

less than 1 minute read
Google source verification
coronavirus

नई दिल्ली। देश में कोरोना का प्रकोप जारी है। कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। देश में अब तक कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 333 हो गई है। वहीं, 5 लोगों की इससे मौत हो चुकी है। कोरना से बचने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज से जनता कर्फ्यू का आह्वान किया है। आज सुबह सात बजे से लेकर नौ बजे तक 'जनता कर्फ्यू' रहेगा। सुबह से ही कर्फ्यू का असर देखने को मिलने लगा है।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। इसलिए वहां पर आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों को जनता कर्फ्यू से बाहर रखा गया है। मुंबई लोकल में आज जरूरी सेवा देने में जुटे लोग ही सफर करते दिखाई दे रहे है। ये है दादर रेलवे स्टेशन की तस्वीरं।

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ शाहीन बाग में दो गुटों के बीच हंगामा होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक गुट चाहता है कि धरना खत्म कर दिया जाए जबकि दूसरा गुट कह रहा है कि प्रोटेस्ट खत्म नहीं होगा।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग