इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर भी हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि इस बिल के पास होने के बाद कुछ राजनीतिक दल तरह-तरह की अफवाहें फैलाने में लगे हैं। ये लोग भ्रमित कर रहे हैं, भावनाओं को भड़का रहे हैं। मैं जरा ये भ्रम फैलाने वाले, झूठ बोलने वाले लोगों से पूछना चाहते हैं, जब हमने दिल्ली के सैकड़ों कॉलोनियों को नियमित किया था, तो क्या हमने आपसे ये पूछा था कि आपका धर्म क्या है, जाति क्या है, क्या आपसे कोई सबूत मांगा था?