scriptपीएम मोदी बोले – गीता सभी को कल्याण के मार्ग पर चलना सिखाती है | PM Modi said - Geeta teaches to walk on the path of welfare | Patrika News

पीएम मोदी बोले – गीता सभी को कल्याण के मार्ग पर चलना सिखाती है

locationनई दिल्लीPublished: Mar 11, 2021 11:50:16 am

Submitted by:

Dhirendra

Breaking :

गीता से प्रेरित व्यक्ति स्वभाव से दयालु और लोकतांत्रिक होते हैं।
हमारा मकसद पूरी मानवता की बेहतरी के लिए काम करना है।

pm modi

आत्मनिर्भर भारत में सभी का हित शामिल है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामी चिद्भवानंद की भगवद गीता के किंडल संस्करण के लोकार्पण के अवसर पर कहा कि गीता हमें सबके कल्याण की बात सोचने पर मजबूर करती है। गीता सवाल करने के लिए प्रेरित करता है। यह बहस को प्रोत्साहित करता है। हमारे दिमाग को खुला रखता है। गीता से प्रेरित व्यक्ति हमेशा स्वभाव से दयालु और लोकतांत्रिक होते हैं।
https://twitter.com/AHindinews/status/1369875820932558851?ref_src=twsrc%5Etfw
हमने वहीं किया जो हमें करना चाहिए

उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में जब दुनिया को कोविड.19 वैक्सीन की जरूरत थी। इस दिशा में भारत ने हर स्तर पर प्रयास किए हैं। हमसे जो कुछ हो सका, हमने किया। अब हम कोरोना राहत दिलाने के लिए दुनियाभर के लोगों को मेड इन इंडिया के टीके मुहैया करा रहेे हैं। हमारा मकसद मानवता की मदद करने के साथ सभी कोे बेहतर करना है। गीता हमें यही सिखाती है।
आत्मनिर्भर भारत पूरी दुनिया के लिए लाभकारी

इसी तरह आत्मनिर्भर भारत अभियान के केंद्र में हमारा मकसद धन और मूल्य पैदा करना है। न केवल अपने लिए बल्कि पूरी मानवता के लिए। हम मानते हैं कि एक आत्मनिर्भर भारत दुनिया के लिए लाभकारी साबित होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो