5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अरुणाचल की पहली महिला पोनूंग डोमिंग बनीं लेफ्टिनेंट कर्नल, सीएम पेमा खांडू ने दी बधाई

पोनूंग डोमिंग ने अरुणाचल का नाम रोशन किया सीएम पेमा खांडू ने ट्वीट कर दी बधाई सेना महज 3.80 फीसदी पदों पर तैनात हैं महिला अधिकारी
less than 1 minute read
Google source verification
doming123.jpg

नई दिल्‍ली। पोनूंग डोमिंग अरुणाचल प्रदेश की पहली महिला हैं जो भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बन गई हैं। डोमिंग की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर राज्य के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। सीएम ने डोमिंग की फोटो भी शेयर की है। बता दें कि भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बनने वाली अरुणाचल प्रदेश की वह पहली महिला सैन्य अधिकारी हैं।

अरुणाचल का नाम रोशन किया

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने ट्वीट कर कहा है कि डोमिंग का लेफ्टिनेंट कर्नल बनना हमारे लिए गौरव का क्षण है। मेजर पोनूंग डोमिंग ने इतिहास रच दिया है। वह अरुणाचल प्रदेश से भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल तक पहुंचने वाली पहली महिला सैन्य अफसर हैं।
अरुणाचल प्रदेश की पोनूंग डोमिंग पूर्वी सियांग जिले के पासीघाट के जीटीसी की रहने वाली हैं। वो अपने चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी बेटी हैं। सरकारी स्कूल से पढ़ीं डोमिंग बचपन से ही सैन्य अफसर बनना चाहती थीं।

सेना में महज 3.80 फीसदी पदों पर महिला अधिकारी हैं

बता दें कि महिलाओं को सशस्त्र बलों में सिर्फ अधिकारी के पद पर भर्ती किया जाता है। सरकार की ओर से पिछले साल संसद में दी गई जानकारी के अनुसार सेना में महज 3.80 फीसदी ही महिला अधिकारी हैं। केंद्र सरकार ने लोकसभा में अपने एक लिखित उत्तर में बताया था कि भारतीय नौसेना में छह प्रतिशत महिला अधिकारी हैं। जबकि भारतीय वायु सेना में महिला अधिकारियों की भागीदारी 13.09 प्रतिशत है।