5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुशखबरी- अब यात्री ऑनलाइन बदल सकेंगे अपना बोर्डिंग स्टेशन

अब टिकट बुक कराने के बाद भी अपने बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव किया जा सकता है। यात्री 15 फरवरी से इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Kamal Singh Rajpoot

Feb 08, 2016

Change Bording Station

Change Bording Station

नई दिल्ली। ई-टिकट के जरिए रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब टिकट बुक कराने के बाद भी अपने बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव किया जा सकता है। यात्री 15 फरवरी से इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे।

किराया वापसी का विकल्प नहीं मिलेगा

इसके लिए यात्री को अपने आईआरसीटीसी के रिजर्वेशन पोर्टल पर जाना होगा। पोर्टल पर बुक हो टिकट के पास बोर्डिंग बदलने का विकल्प दिखाई देगा। उसमें बुक हो चुके स्टेशनों के बीच कहीं से भी बोर्डिंग करने की सुविधा हो सकेगी। हालांकि स्टेशन कम होने या यात्रा कम होने दशा में भी किराया वापसी का विकल्प नहीं मिलेगा।

पहले टिकट खिड़की पर बदलता था बोर्डिंग स्टेशन
इससे पहले अपना बोर्डिंग स्टेशन बदलने के लिए यात्री को रेलवे की टिकट खिड़की पर जाना पड़ता था। वहां ई-टिकट के फोटो कॉपी के साथ ही फोटो पहचान पत्र देना होता था। इसके बाद बोर्डिंग स्टेशन बदला जाता था। इसके अलावा यदि कोई यात्री अपने बोर्डिंग स्टेशन को बदले बिना यात्रा करता हुआ पाया जाता था तो टीटीई के पास अधिकार होता था कि वह उसका टिकट रद्द कर सकता था।

उधर, तकनीकी सुधार के लिए रेलवे 7 फरवरी रात 11.45 बजे से सुबह 4 बजे तक रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र बंद रखेगा। इसके साथ ही कुछ कंप्यूटरीकृत सेवा बंद रहेगी। टिकट रद्द नहीं होंगे, एकीकृत पूछताछ सेवा ठप रहेगी और रिटायरिंग रूम भी बुक नहीं हो पाएंगे।




ये भी पढ़ें

image

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग