10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विविध भारत
Video : 17 फीट के किंग कोबरा से गांव में मचा हड़कंप, देखने के बाद आप भी रह जाएंगे हैरान
Play video

Video : 17 फीट के किंग कोबरा से गांव में मचा हड़कंप, देखने के बाद आप भी रह जाएंगे हैरान

ओडिशा के एक गांव में दुर्लभ किंग कोबरा मिला। किंग कोबरा की लंबाई 17 फीट बताई जा रही है। इतने लंबे सांप को पकड़कर सही जगह छोड़ा गया

Google source verification

नई दिल्ली : दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में से एक है किंग कोबरा। ओडिशा के गांव मयूरभंज से दुर्लभ किंग कोबरा की तस्वीरें आई हैं। यह किंग कोबरा दुर्लभ इसलिए हैं क्योंकि इसकी लंबाई 17 फीट है। इतना लंबा सांप मिलने से इलाके में कोहराम मच गया। गांववालों ने इस किंग कोबरा के बारे में वन एवं वन्य जीव विभाग से संपर्क किया। जिसके बाद वन
अधिकारियों ने इस दुर्लभ सांप को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया। बता दें कि किंग कोबरा को सांपों का राजा माना जाता है। यह दुनिया के जहरीले सांपों में सबसे लंबा और खतरनाक भी होता है। एशिया खासकर भारत में पाए जाने वाले इन सांपों की लंबाई करीब 20 फीट तक हो सकती है। कोबरा के पास करीब 500 मिलीग्राम जहर की मात्रा होती है। सामान्य तौर पर किंग कोबरा 20 सालों तक जीते हैं। यहां आप को यह भी बता दें कि किंग कोबरा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची-2 में है, यानी उन जीवों में से हैं जो ख़तरे में हैं। लेकिन इसके संरक्षण के उपाय नहीं किए जाते क्योंकि ये बेहद ख़तरनाक, विषैले और जानलेवा होते हैं। किंग कोबरा के काटने के बाद 15 मिनट के अंदर ही आदमी की मौत हो जाती है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत