30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिर नोटबंदी! 30 सितंबर से बंद हो जाएंगे 2000 के नोट, घबराएं नहीं… बदलवा सकते हैं, जानिए कहां और कैसे

RBI withdraw 2000 Currency: भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रुपए के नोटों को वापस लेने का फैसला लिया है। शुक्रवार शाम आरबीआई ने इस आशय का पत्र जारी करते हुए 2000 रुपए के नोटों को वापस लेने की जानकारी दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 19 May 2023, 7:56 PM IST

2 हजार का नोट वापस लेगा RBI, 30 सितंबर तक जमा कर सकेंगे लोग,

2 हजार का नोट वापस लेगा RBI, 30 सितंबर तक जमा कर सकेंगे लोग,

rbi Withdraw 2000 Currency: अब बाजार में 2000 रुपए का नोट नहीं दिखेगा। आरबीआई ने इस नोट को वापस लेने का फैसला लिया है। आरबीआई के फैसले के अनुसार 2000 रुपए का नोट सर्कुलेशन से वापस लिया जाएगा। हालांकि मौजूदा नोट अमान्य नहीं होंगे। 'क्लीन नोट पॉलिसी' के तहत आरबीआई ने यह फैसला लिया है। हालांकि इस फैसले को लेकर घबराएं नहीं... क्योंकि आरबीआई ने बाजार में मौजूद 2000 के नोटों को बदलने का विकल्प दिया है। RBI ने बैंकों को 23 मई से 30 सितंबर तक 2000 के नोट लेकर बदलने के निर्देश दिए हैं। एक बार में अधिकतम बीस हजार रुपए कीमत के नोट ही बदले जाएंगे। अब से ही बैंक 2000 के नोट इश्यू नहीं करेंगे। शुक्रवार शाम आरबीआई ने इस आशय का आदेश जारी कर दिया है।



2016 की नोटबंदी के बाद आया था 2000 का नोट

काला धन पर रोक लगाने के लिए 2016 में पीएम मोदी ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 500 और 1000 रुपए के नोट को बंद करने का फैसला लिया था। इस फैसले के बाद 2000 रुपए का नोट चलन में आया था। हालांकि कुछ ही दिनों बाद 2000 रुपए का यह नोट बाजार में बहुत कम दिखने लगा।

बीते कुछ महीनों से तो ऐसा हो गया था कि इस गुलाबी नोट का दर्शन बैंक-एटीएम तक में नहीं हो रहे थे। इस बीच 2000 रुपए का नोट बंद किए जाने की बात कई बार सामने आई। लेकिन शुक्रवार 19 मई को आरबीआई ने आधिकारिक रूप से 2000 रुपए के नोट को वापस लेने का फैसला लिया है।

2000 रुपए के नोटों को वापस लेने वाला आरबीआई के आदेश की कॉपी

जिनके पास है 2000 रुपए का नोट वो अब क्या करें

- जिनके पास 2000 रुपए के नोट हैं, वो इसे बैकों में जमा करा सकते हैं।

- इसके लिए 30 सितंबर 2023 तक की समयसीमा तय की गई है।

- 23 मई 2023 से किसी भी बैंक में एक समय में 2000 रुपए के नोट को दूसरे नोटों से बदला जा सकेगा।

- 2000 रुपए के नोट को बदलने की सीमा 20000 रुपए तय की गई है।

2000 रुपए के नोट का सफर

- 2016 की नोटबंदी के बाद छपना शुरू हुआ।

- 2017-18 में सबसे ज्यादा चलन में था 2000 रुपए का नोट

- 2017-18 में 2000 रुपए के 33630 नोट चलन में थे

- 2021 में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि दो साल से 2000 रुपए के नोट की छपाई नहीं हुई

- RBI की रिपोर्ट ने वार्षिक रिपोर्ट में 2019-20 के बाद छपाई नहीं होने की बात सामने आई

- 2022 से बाजार में 2000 रुपए के नोट का चलन बहुत कम हो गया

- बैंक और एटीएम से भी 2000 रुपए के नोट मिलना मुश्किल हो गया था

- 19 मई 2023 को आरबीआई ने 2000 रुपए के नोट को वापस लेने का फैसला लिया


2019 से 2000 रुपए के नोटों की छपाई बंद है


RBI ने 2019 से 2000 के नोटों की छपाई बंद कर दी है रिजर्व बैंक 2000 का नोट सर्कुलेशन से वापस लेगा, लेकिन मौजूदा नोट अमान्य नहीं होंगे। 2 हजार का नोट नवंबर 2016 में मार्केट में आया था। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए थे। इसकी जगह नए पैटर्न में 500 का नया नोट और 2000 का नोट जारी किया था।