2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आरएसएस के सर्वे में सामने आया चौंकाने वाला नतीजा, दिल्ली में भाजपा को बड़ा झटका, इस पार्टी की बल्ले-बल्ले

दिल्ली में आरएसएस ने चुनावी सर्वे कराया है, जिसमें चौंकाने वाला परिणाम सामने आया है।

2 min read
Google source verification
bjp

आरएसएस के सर्वे में सामने आया चौंकाने वाला नतीजा, दिल्ली में भाजपा को बड़ा झटका, इस पार्टी की बल्ले-बल्ले

नई दिल्ली। 2019 लोकसभा चुनाव की बिसात बिछ चुकी है। सभी पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। सत्ता में काबिज होने के लिए गठबंधन से लेकर जोड़-तोड़ की राजनीति जारी है। लेकिन, इससे पहले आरएसएस ने राजधानी दिल्ली में एक चुनावी सर्वे कराया है, जिसका परिणाम बेहद ही चौंकाने वाला है। सर्वे के मुताबिक, सात सीटों में से पांच सीट पर भाजपा को हार सामना करना पड़ सकता है। जबकि, आम आदमी पार्टी की पकड़ मजबूत है और इन सीटों पर वो जीत हासिल कर सकती है।

दो सीटों पर भाजपा की स्थिति मजबूत

आरएसएस द्वारा कराए गए सर्वे में राजधानी दिल्ली में भाजपा दो सीटों पर जीत सकती है। जिन दो सीटों पर भाजपा की स्थिति मजबूत दिख रही है वो हैं वेस्ट दिल्ली और साउथ दिल्ली की सीटें। सर्वे के मुताबिक, प्रेवश वर्मा और रमेश बिधूड़ी की स्थिति काफी मजबूत है। जबकि मौजूदा सांसद उदित राज सबसे कमजोर स्थिति में हैं। यही नहीं केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन के खिलाफ भी लोगों में असंतोष है और लेकिन उनकी साफ छवि उनके पक्ष में जा रही है, जिसका उन्हें फायदा मिल सकता है। इसके अलावा आरएसएस के सर्वे में दिल्ली में सबसे ज्यादा मजबूत आम आदमी पार्टी दिख रही है।

आप ने भी कराया सर्वे

वहीं, चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने भी दिल्ली में सर्वे कराया है। इस सर्वे में चार सीटों आप की स्थिति मजबूत है। लेकिन, सभी सात सीटों पर भाजपा की उसकी मुख्य प्रतिद्वदी है। कांग्रेस ने दिल्ली में अभी तक कोई सर्वे नहीं कराया है, जिससे की प्रदेश की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सके। आम आदमी पार्टी ने पहले ही इस दिल्ली की पांच लोकसभा सीटों पर अपने पर्यवेक्षकों की घोषणा कर दी है। फिलहाल, इस सर्वे से भाजपा में खलबली मच गई है और कहा गया है कि पार्टी को अपनी स्थिति मजबूत करने की जरूरत है।


बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग