
जम्मू : कश्मीर के अनंतनाग और शोपियां में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के साथ मुठभेड़ में अब तक 8 आतंकियों को मार गिराया है। जीनत उल इस्लाम,राहील भट्ट, बिलाल मोहम्मद, नवीद पीर, आदिल मलिक,जुबेर बानी, सदाम, उबैद शफी मारे गए प्रमुख आतंकी हैं। बताया जा रहा है कि कश्मीर में लम्बे समय के बाद इतनी बड़ी मुठभेड़ हुई है जिसमें एक दिन इतने आतंकियों को मार गिराया गया है।
कश्मीर के अनंतनाग और शोपियां में सुरक्षा बलों के साथ आतंकियों की मुठभेड़ आज सुबह शुरू हुई। सुबह से चलाए गए ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने शोपियां की दो मुठभेड़ों में दस और अनंतनाग में एक आतंकी को मार गिराया है। जबकि, एक आतंकी को जिंदा पकड़ा गया है । अब भी रुक रुक कर फायरिंग जारी है।पुलिस और सेना ने पूरे इलाके में जबरदस्त घेराबंदी की हुई है। गोलीबारी में कुछ नागरिकों के भी घायल होने की खबर है।
शोपियां में हालात तनावपूर्ण
शोपियां में मुठभेड़ के दौरान स्थानीय नागरिकों ने सुरक्षा बलों पर जम कर पत्थरबाजी भी की। सुरक्षाबलों को निशाना बनकर ग्रेनेड भी फेंके गए। बताया जा रहा है कि शोपियां की में लश्कर का एक कमांडर जीनत उल इस्लाम मारा गया है लेकिन अभी इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है। एक अन्य आतंकी की पहचान शोपियां के ही रहने वाले यासिर के रूप में हुई है ।जम्मू कश्मीर के डीजीपी ने बताया कि अनंतनाग के डायलगाम में एक आतंकवादी मारा गया और एक को जिंदा गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि शोपियां में मारे गए आतंकवादियों में कई शीर्ष कमांडर शामिल हैं। आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है।
सेना ने बताया है कि मारे गए आतंकियों में से 5 के शव बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए आतंकवादियों में 6 पाकिस्तानी हैं। अभी भी इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। शोपियां के द्रागड और काचदोरा में अभी रुक रुक फायरिंग हो रही है । बता दें कि शनिवार को पुलवामा जिले में आतंकियों ने एक एसपीओ मोहम्मद अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी थी जिसके बाद से सुरक्षाबलों ने समूचे इलाके की घेरा बंदी कर आतंकियों को खोजने का अभियान चलाया था।
अलगाव वादी संगठनों ने बंद का एलान किया
शोपियां एनकाउंटर में मारे गए आतंकियों को शहीद बताते हुए अलगाव वादी संगठन हुर्रियत कॉन्फ्रेंस ने बंद का एलान किया है। मीडिया से बात करते हुए हुर्रियत के एजाज फकरु ने कहा कि सेना ने फर्जी एनकाउंटर में इन बेगुनाह युवकों को मारा है। हुर्रियत ने शोपियां में मारे गए आतंकियों को शहीद बताते हुए हुर्रियत ने लोगों से सड़क पर उतरने और आतंकियों के जनाजे में शामिल होने की अपील की है। इसके मद्देनजर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। शोपियां और अनंतनाग में कर्फ्यू लगा दिया गया है। प्रशासन ने दक्षिण कश्मीर में इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी है। कश्मीर घाटी के बारामूला और जम्मू क्षेत्र के बनिहाल कस्बों के बीच रेल सेवाओं पर आज रोक लगा दी गई है। शोपियां में सेना के कैम्पों और पुलिस स्टेशनों पर पत्थर बाजी की खबरें आ रही हैं। वहां नागरिकों और और सुरक्षाबलों के बीच संघर्ष में करीब 40 नागरिक भी घायल हुए हैं।
Updated on:
01 Apr 2018 03:39 pm
Published on:
01 Apr 2018 01:42 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
