नई दिल्ली। न्यायमूर्ति शरद अरविंद बोबडे ने देश के 47वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में सोमवार सुबह शपथ ग्रहण कर लिया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति बोबडे का प्रधान न्यायाधीश के रूप में कार्यकाल 18 महीने का होगा। वह 23 अप्रैल, 2021 को सेवानिवृत्त होंगे। उन्होंने न्यायमूर्ति रंजन गोगोई का स्थान लिया है।