
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सियासी संकट को लेकर मचे तूफान के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर सोमवार को आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम से तिहाड़ जेल में मिले। जानकारी के मुताबिक शशि थरूर के साथ चिदंबरम के पुत्र एवं सांसद कार्ति चिदंबरम भी मौजूद थे।
बता दें कि चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया मामले में पहले सीबीआई और फिर प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था । फिलहाल वह 27 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में हैं।
इससे पहले सितंबर महीने में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तिहाड़ जेल में जाकर पी चिदंबरम से मुलाकात की थी। वे सुबह करीब नौ बजे तिहाड़ जेल के गेट संख्या तीन से जेल के अंदर दाखिल हुए थे।
जेल संख्या सात में चिदंबरम से यह मुलाकात करीब 25 मिनट तक चली थी। सोनिया गांधी और मनमोन सिंह ने भी अपनी मुलाकात को अनौपचारिक मुलाकात बताया था।
Updated on:
25 Nov 2019 01:43 pm
Published on:
25 Nov 2019 01:42 pm

बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
