विविध भारत

कोरोना से जंगः सॉफ्ट वेयर कंपनी ने सरकारी अस्पतालों को दान किए रोबोट, बांटेंगे दवा

Coronavirus के खतरे के बीच आई अच्छी खबर सॉफ्टवेयर कंपनी ने सरकारी अस्पतालों को दान किए ह्यूमेनाइ़ड रोबोट कोरोना के मरीजों को देंगे दवा
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Mar 2020, 2:18 PM IST
robot
रोबोट देंगे कोरोना मरीजों को दवा

नई दिल्ली। देशभर में लगातार बढ़ रहे कोरोनावायरस ( coronavirus in India ) से संक्रमित लोगों की संख्या ने केंद्र सरकार ( Central govt ) से लेकर राज्य सरकारों की भी नींद उड़ा दी है। 21 दिन के लॉकडाउन ( Lock Down ) के बीच हर सरकार इससे निपटने के लिए कड़े कदम और जरूरी उपायों में जुटी हुई है। इस बीच देश के दक्षिण राज्य से बड़ी खबर सामने आई है।

तमिलनाडु ( Tamil Nadu ) के त्रिची ( Trichinapalli ) की एक प्राइवेट सॉफ्टवेयर कंपनी ( Sowfware company ) ने सरकारी अस्पतालों में भर्ती कोरोना के मरीजों तक दवाइयां पहुंचाने के लिए ह्यूमेनाइड रोबोट ( humanoid robots ) दान किए हैं।

ये काम करेंगे रोबोट
सॉफ्टवेयर कंपनी की ओर से दिए गए ह्यूमनॉइड रोबोट कोरोना वायरस आइसोलेशन वार्ड में मरीजों को दवाई देने का काम किया करेंगे।

आपको बता दें कि मौजूदा समय में 4 रोबोट उपयोग के लिए तैयार हैं। अस्पताल के डीन ने कहा कि-"जिला प्रशासन के अनुमति देने के बाद ही इन रोबोट का इस्तेमाल किया जाएगा।"

आपको बता दें कि चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में पैर पसार लिए हैं। कोरोना वायरस के चलते विश्व में इस वायरस से 33,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

इसमें अकेले यूरोप में 20,000 लोगों की मौत हुई है।

देशभर में भी कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अब तक 1000 से ज्यादा लोग इस जानलेवा वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

Updated on:
30 Mar 2020, 2:18 PM IST
Published on: